राहुल त्रिपाठीः भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) 18 अगस्त से जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली हैं। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने टीम की घोषणा पहले ही कर दी हैं। जिसमें शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) एक बार फिर कप्तानी संभालते दिखने वाले हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA), विराट कोहली (VIRAT KOHLI), जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और केएल राहुल (KL RAHUL) जैसे खिलाड़ी इस दौरे में खेलते दिखाई नहीं देने वाले हैं।
सीनियर खिलाड़ी की गैरमौजूदगी में कई भारतीय खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। आज हम आपको जिम्बाब्वे दौरे में भाग लेने वाले 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके लिए इस दौरे में मिलने वाला मौका आखिरी मौका हो सकता हैं, इसलिए उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने की काफी ज्यादा दरकार हैं-
1. राहुल त्रिपाठी

राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) पिछले आईपीएल के कुछ सत्र से शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं, आईपीएल में उन्होंने 76 मुकाबलों में 28.1 की एवरेज से 1798 रन बनाए हैं। लेकिन अब तक उन्हें भारतीय टीम में डेब्यू का मौका नहीं मिला हैं। राहुल त्रिपाठी आयरलैंड दौरे में टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी। जिम्बाब्वे दौरे में कई खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं, ऐसे में राहुल त्रिपाठी को टीम में खेलने का मौका मिलता हुआ नजर आ रहा हैं।
राहुल त्रिपाठी को इन मिले मौकों पर शानदार प्रदर्शन करके दिखाना होगा। जिसके दम पर उन्हें भारतीय टीम में आगे भी जगह मिल सकती हैं। क्योंकि फिर जब सीनियर खिलाड़ी रहेंगे तो इन्हें मौका शायद ही मिलें। इसलिए मिले मौकों को अपनी पक्ष में करना होगा। राहुल त्रिपाठी को मिला गया ये मौका आखिरी भी हो सकता हैं। अगर वो इसमें फेल हुए तो उन्हें मौका मिलता दिखाई नहीं देता हैं, क्योंकि भारतीय टीम में अब प्रतियोगिता काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।
2. वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर (WASHINGTON SUNDAR) आईपीएल 2022 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे, लेकिन वो पूरे सीजन चोट के चलते अंदर-बाहर ही होते नजर आए। वाशिंगटन सुंदर हाल ही में इंग्लैंड काऊंटी क्रिकेट चैंपियनशिप में खेलते नजर आए, जहां वो शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे थे। वाशिंगटन बड़े लंबे समय बाद भारत के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं, उनको इस मिले मौकों को पूरी तरह अपने पक्ष में करना होगा। क्योकि यह मौका आखिरी मौका भी हो सकता हैं।
दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी स्पिन गेंदबाज और ऑलराऊंडर के रूप में अपनी शानदार भूमिका दिखाते हुए नजर आ रहे है। ऐसे में वाशिंगटन को अच्छा प्रदर्शन करके दिखाना होगा। प्रतियोगिता को वाशिंगटन को कम करने की जगह पर बढ़ाने का काम करना होगा। वाशिंगटन ने अब तक भारत के लिए वनडे मे 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 57 रन और 5 विकेट लिए हैं। वहीं अंतराष्ट्रीय 31 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 47 रन और 7.24 की इकॉनमी से 25 विकेट लिए हैं।
3. प्रसिध्द कृष्णा

प्रसिध्द कृष्णा (PRADIDH KRISNHA) हाल ही में इंग्लैंड दौरे के वनडे मुकाबलों में खेलते हुए नजर आए थे, जिसमें उनका प्रदर्शन मध्यम ही था। वर्तमान में टीम में जगह बनाने के लिए प्रतियोगिता काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। जिसके लिए हर खिलाड़ी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही हैं। प्रसिध्द को भी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत हैं।
आवेश खान, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी सीनियर खिलाड़ी के अलावा टीम में जगह बनाते नजर आ रहे हैं। जिम्बाब्वे दौरे में प्रसिध्द को मिले मौकों पर शानदार प्रदर्शन करके दिखाना होगा। मिला हुआ यह मौका प्रसिध्द के लिए आखिरी भी हो सकता हैं। प्रसिध्द ने अब तक भारत के लिए 12 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 5.29 की इकॉमनी से 21 विकेट लिए हैं।
