यह 5 विज्ञापन जिसकी वजह से खिलाड़ी हुए जमकर ट्रोल, महेंद्र सिंह धोनी- कोहली जैसे दिग्गज भी लिस्ट में शामिल

90 के दशक के बाद से भारतीय क्रिकेटरों ने विज्ञापन (Advertisment) की दुनिया में अपना कदम जमाना शुरू किया था। बड़ी बड़ी कम्पनी इन्हे मौका देने लगी थी। उसके बाद से कई क्रिकेटरों ने विज्ञापन करना शुरू कर दिया। आज के दौर में हर दूसरा खिलाड़ी विज्ञापन में नजर आता है। इसके लिए इन्हे अच्छे खासे पैसे भी मिलते हैं। हालाँकि इस बीच कुछ ऐसे विज्ञापन भी देखने को मिले हैं ,जो लोगो को पसंद नहीं आयी थी। जिस कारण खिलाड़ियों की बहुत आलोचना हुई। आज हम बात करने वाले हैं ऐसे ही विज्ञापनों के बारे में।
1.विराट कोहली का फास्टट्रैक वाला विज्ञापन
विज्ञापन जगत में अगर किसी क्रिकेटर का बोलबाला है तो वो है विराट कोहली (Virat Kohli)। लेकिन कई बार उनके लिए यह मुसीबत भी बन गयी है। दरअसल 2011 में विराट कोहली और जेनेलिया डिसूजा को फास्टट्रैक वालों ने अपने सामान की विज्ञापन के लिए करार किया था। इसमें दोनों के साथ उन्होंने एक पूरी विज्ञापन की सीरीज बनायी थी।
इसी विज्ञापन की सीरीज के इस विज्ञापन में विराट कोहली पायलट बने थे और जेनेलिया डिसूजा एक एयरहोस्टेस बनी थी। जिसमें पायलट बने विराट कोहली को उकसाने की कोशिश कर रही थी। इस विज्ञापन को लेकर फास्टट्रैक कंपनी और विराट कोहली दोनों की बहुत आलोचना की गयी थी।
2. हरभजन सिंह का रॉयल स्टैग वाला विज्ञापन
हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का करियर विवादों से घिरा हुआ रहा है।ऐसा ही एक विवाद 2006 में भी देखने को मिला था। हालाँकि वह विवाद ऑन फील्ड पर न होकर ऑफ फील्ड पर हुआ था। दरअसल ये मामला तब का है जब हरभजन सिंह ने दारु की कंपनी रॉयल स्टैग के लिए एक विज्ञापन किया था। जिसमें उन्होंने अपनी पगड़ी नहीं पहनी थी. जो सिख लोगों की पहचान मानी जाती है. इस तरह एक धर्म का अपमान करने के कारण हरभजन सिंह का बहुत ज्यादा विरोध हुआ. जिस कारण उनको बाद में माफ़ी भी मांगनी पड़ी।
3.स्टीव स्मिथ का वोडाफोन के लिए विज्ञापन
मार्च 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंद के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद स्टीव स्मिथ (Steve Smith) तक क्रिकेट खेलने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।इस दौरान स्मिथ ने आय के लिए विज्ञापन करने शुरू किये थे। उसी समय स्मिथ ने को वोडाफोन द्वारा विज्ञापन करने का प्रस्ताव मिला। इस विज्ञापन में वो बता रहे थे की उन्होंने किस तरह से बैन के बाद खुद को संभाला और क्यों वो अवसाद में नहीं गये। इस विज्ञापन के बाद कई क्रिकेट फैन्स ने इस खिलाड़ी और वोडाफोन कंपनी दोनों की बहुत ज्यादा आलोचना की गयी थी।
https://youtu.be/GkC46v_0nb0
4. मैकडावल्स कंपनी के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने हरभजन सिंह का उड़ाया मजाक
कप्तान कूल महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भी इस तरह के विवाद का हिस्सा रह चुके हैं। 2010 में महेंद्र सिंह धोनी ने एक दारु बनाने वाली कंपनी मैकडावल्स के लिए एक विज्ञापन किया था जिसमें उन्होंने अपने सीनियर खिलाड़ी हरभजन सिंह का मजाक उड़ाया था। बता दें उस समय तक हरभजन सिंह रॉयल स्टेग के लिए विज्ञापन कर रहे थे। इन दोनों कंपनियों के बीच में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलता था। जिसके बाद फैंस ने धोनी की आलोचना करनी शुरू कर दी।
5. विराट कोहली और ऋषभ पंत का हिमालाया के लिए किया गया विज्ञापन
साल 2019 में विराट कोहली (Virat Kohli) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने एक साथ हिमालय ब्यूटी फसववश के लिए विज्ञापन किया था . जिसको देखकर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ब्रैड हॉज ने ट्वीट किया की विराट ने ये सब पैसे के लिए किया है.और विराट कोहली की आलोचना की। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट फैन्स का गुस्सा उन्ही पर निकल गया। फैंस ऑस्ट्रेलिआई खिलाड़ी पर भड़क गये और उनको ही ट्रोल करने लगे की इस तरह से कुछ भी बोल देने का क्या मतलब होता है. बाद में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को अपना ट्वीट हटा दिया।
https://youtu.be/_TSWMfUzFi8
Tags: ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, हरभजन सिंह,