इन 4 खिलाड़ियों के हैं बेहद ही खौफनाक शौक, किसी को बाघ संग नहाना है पसंद तो कोई घर में पालता है सांप

शौक एक ऐसी चीज़ है जिसके मत्थे चढ़ जाती है तो फिर उसकी कीमत कुछ भी हो, लोग उसे पूरा करने में लग जाते है। ऐसे में अक्सर लोग अपने घरों में कुत्तों, बिल्लियों और अन्य जानवरों को पालते है। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी है जो काफी खतरनाक जानवर को पालते हैं। इन जानवरों पर ये खिलाड़ी लाखो की कीमत भी खर्च करते हैं। इन खिलाड़ियों का शौक सिर्फ़ इन खतरनाक जानकारों को पालना नहीं है बल्कि इनकी देख रेख भी करना होता है।
ये ऐसे खतरनाक जानवर होते है जिसे देख कर लोग सदमे आ सकते हैं। आज हम आपको ऐसे 4 खिलाड़ियों के शौक के विषय में बताने जा रहें हैं। जोकि दुनिया के इन खतरनाक जानवर माने जाने वाले जानवरों को अपने घर में पनाह देते हैं और साथ ही उनकी देख रेख में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं।
मिकी मूर
लंबे कद के सात फुट के मिकी मूर (Mikki Moore) जोकि एनबीए (NBA) के एक स्टार खिलाड़ी हैं। उन्हें सांप पालने का शौक है। सांप कहा जाता है कई लोग साफ के काटने से पहले ही उसे देखकर ही भयभीत होकर होशोहवास गंवा देते हैं। लेकिन एनबीए स्टार मिकी मूर अपने घर में पांच सांप पाल चुके हैं। जिसमें दो अल्बिनो बर्मी अजगर जोकि नौ फीट लंबा, दूसरा चार फीट लंबा है। एक नौ फुट का कोलंबियाई लाल पूंछ वाला बोआ कंस्ट्रिक्टर और दो छह फुट के मकई सांप हैं। इन्हें खिलाड़ी खाने में चूहे खिलाते रहे हैं।
गिल्बर्ट एरेनास
नेशनल बास्केटबॉल लीग (NBA) के ही एक और स्टार खिलाड़ी गिल्बर्ट एरेनास (Gilbert Arenas) अपने घर में समुद्र का सबसे खतरनाक प्राणी माना जाने वाला शार्क को पाल रखा है। जिसकी देखरेख के लिए एनबीए स्टार हर महीने 5 लाख से भी ज्यादा रकम को खर्च करते हैं।
माइक टाइसन
अमेरिका के प्रोफेशन बॉक्सर माइक टाइसन (Mike Tyson) को शायद ही कोई हो जो खेल के कारण न जानता हो। लेकिन उनका भी एक ऐसा शौक रहा है। उन्होंने अपने घर में एक बाघ पाल रखा है। उन्होंने अपने इस शौक के विषय में खुद ही जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके पास एक केन्या नामक बाघनी थी।
टाइसन ने बताया कि मेरे पास एक 550 पाउंड की एक पालतू बाघ थी। उसका नाम केन्या था। मुझे उससे बहुत ज्यादा लगाव था। मैं कई बार उसके साथ सोया और मैंने उसे अपने कमरे में भी रखा। वह मेरे साथ रही थी। इस बाघ को उन्होंने लगभग 16 साल तक रखा था। माइक टाइसन ने बताया कि वो उसके साथ नहाते भी थे।
डारनेल डॉकेट
अमेरिकन फुटबॉल लीग के ही खिलाड़ी रह चुके डारनेल डॉकेट (Darnell Dockett) को मगरमच्छ पालने का शौक है। जिनकी तस्वीरे उन्होंने कई बार अपने सोशल मीडिया साइट पर अपने पालतू मगरमच्छ के साथ शेयर की है।
Tags: गिल्बर्ट एरेनास, डारनेल डॉकेट, माइक टाइसन, मिकी मूर, शौक,