क्रिकेट जगत के 5 दिग्गज खिलाड़ी और उनके फेमस शॉट्स, लिस्ट में शामिल सभी खिलाड़ी हैं धुरंधर, देखें वीडियो

क्रिकेट के खेल में बल्लेबाजों का डंका ज्यादा बजता है। क्रिकेट में हर खिलाड़ी का अपना एक अंदाज होता है वो उस अंदाज से खेलने में माहिर माना जाता है। इसी अंदाज के सहारे खिलाड़ी क्रिकेट में अलग-अलग तरीके के शॉट खेलता है और नए-नए शॉट की खोज भी करता है। पहले क्रिकेट में परंपरागत शॉट खेलने वाले बल्लेबाजों को ज्यादा तवज्जो मिलती थी लेकिन मौजूदा समय में नए तरह के शॉट खेलने वाले बल्लेबाजों की कमी नहीं हैं।
क्रिकेट में हर बल्लेबाज कई तरह के शॉट खेलता है लेकिन हर बल्लेबाज का एक खास ट्रेडमार्क शॉट हैं जो उस खिलाड़ी से बेहतर कोई नहीं खेल पाता। तो आइए कुछ खिलाड़ियों और उनके ट्रेडमार्क शॉट्स के बारे में जानते हैं।
1. सचिन तेंदुलकर का स्ट्रेट ड्राइव:
लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिकेट के भगवन कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का नाम नजर आ रहा है। सचिन के बल्ले से निकला स्ट्रेट ड्राइव हर किसी का मन मोह सकता है। स्ट्रेट ड्राइव को खेलने के लिए जो भी जरूरी बाते होती हैं सचिन के स्ट्रेट ड्राइव में रूप में दिखती हैं।
मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन के स्ट्रेट ड्राइव के बारे में कहते हैं कि सचिन के स्ट्रेट ड्राइव में सबकुछ सही होता है। सीधा सिर, हाई एल्बो, बल्ले का पूरा फॉलोथ्रू। क्रिकेट करियर की शुरूआत से अपने अंतिम मैच तक सचिन ने हर किसी को अपने इस शॉट से मुरीद बनाया।
2. राहुल द्रविड़ का फॉरवर्ड डिफेंस:
इंडियन टीम के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अपनी शानदार तकनीक और जबरदस्त डिफेंस के लिए मशहूर रहे राहुल द्रविड़ हर शॉट को परफेक्शन के साथ खेलते थे। चाहे कवर ड्राइव हो या पुल शॉट या फिर लेग ग्लांस द्रविड़ पूरे नियंत्रण के साथ हर गेंद को खेलते थे।
द्रविड़ का ट्रेडमार्क शॉट बना उनका फॉरवर्ड डिफेंस रहा। द्रविड़ अच्छी से अच्छी गेंदों को अपने डिफेंस से पिच पर ही दबा देते थे। शोएब अख्तर ने द्रविड़ के बारे में कहा था कि द्रविड़ को गेंद करना सचिन को गेंद करने से ज्यादा मुश्किल हैं क्योंकि वो आपकी विकेट लेने वाली गेंदों को भी अपने शानदार डिफेंस से बेकार कर देते हैं।
3 .महेन्द्र सिंह धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट:
https://youtu.be/ETXxq25nFCo
कप्तान कूल के नाम से मशहूर महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भी इन खिलाडियों में से एक हैं। धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में कदम रखते ही अपना ट्रेडमार्क शॉट बना लिया। ये कोई परंपरागता कवर ड्राइव या स्ट्रेट ड्राइव नहीं था बल्कि ये था धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट।
धोनी फुल लेंथ की गेंदों को एक खास अंदाज में बल्ला घुमाते हुए बाउंड्री के बाहर भेजते थे। ये अंदाज दर्शकों को इतना भाया कि इसी को धोनी का ट्रेडमार्क शॉट बना दिया। बता दें ये शार्ट उन्होंने अपने बचपन के दोस्त संतोष से सीखा था। इस बात की जानकारी खुद धोनी ने दी थी।
4.केविन पीटरसन का स्वीच हिट:
https://youtu.be/oBBtTL4P3Zg
लिस्ट में अगला नाम क्रिकेट जगत के महान प्लेयर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) का है। टी20 क्रिकेट के इस दौर में बहुत से खिलाड़ियों ने नए-नए तरह के शॉट खेलना शुरू किया लेकिन केविन पीटरसन की स्वीच हिट का कोई जवाब नहीं। गेंदबाज के गेंद फेंकने से पहले पीटरसन दाएं हाथ से घूमकर बाए हाथ के बल्लेबाज बन जाते है और फिर एक विशुद्ध बाएं हाथ के बल्लेबाज की तरह शानदार शॉट लगाते हुए गेंद को बाउंड्री दिखा देते हैं।
5. वीरेन्द्र सहवाग का उपर कट:
पांचवें नंबर पर भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sahwag) का है। वीरेन्द्र सहवाग क्रीज का इस्तेमाल करने में आलसी किस्म के बल्लेबाज थे जिसकी वजह से गेंदबाजों ने उनको ऑफ साइड में बाउंसर फेंकना शुरू कर दिया। लेकिन सहवाग भी कम नहीं थे इस तरह की गेंदों से निपटने के लिए उन्होने एक खास शॉट खोज निकाला जिसमें वो ऑफ साइड की गेंदों की गति का इस्तेमाल करते हुए प्वाइंड या स्लिप के ऊपर से खेलने लगे। सहवाग ने इस शॉट को उपर कट का नाम दिया ये शॉट सहवाग का ट्रेडमार्क शॉट बन गया।
Tags: महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर,