IND vs SA: साऊथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले ही भारत के हाथ लग गई हैं निराशा, बारिश के वजह से हो सकता हैं सब कबाड़ा

By Twinkle Chaturvedi On October 29th, 2022
भारत

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में भारत (INDIA) का तीसरा मुकाबला साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ 30 अक्टूबर को पर्थ (PERTH) के ऑप्टस स्टेडियम (OPTUS STADIUM) में होने वाला हैं। जिसके लिए भारतीय टीम ने तैयारी शुरू कर दी हैं। लेकिन सबसे चिंता की बात इस वक्त पर्थ का मौसम हैं। टी20 वर्ल्ड कप में अब तक बारिश के चलते 3 मैच रद्द हो चुके हैं वहीं बारिश ने कई खेलों पर बुरा साया दिखाया हैं।

अब यह बारिश भारत और साऊथ अफ्रीका के मुकाबले पर भी अपना खतरा दिखाने लगी हैं। दरअसल भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और केच राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID)  पर्थ पहुंच कर पिच की जांच करने पहुंचे थे लेकिन उनके हाथ निराशा लगी हैं।

पिच को नहीं देख पाए रोहित और द्रविड़

भारतीय टीम इस वक्त अपने दोनों मुकाबले जीतकर और 4 पाइंट्स लेकर पाइंट्स टेबल में नंबर-1 स्थान पर हैं। वहीं साऊथ अफ्रीका भी ठीक भारत के नीचे 3 पाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं। साऊथ अफ्रीका भी अपने दोनों मुकाबलों में अब तक शानदार नजर आई हैं। भारत की मंशा इस मैच में साऊथ अफ्रीका को पटखनी देकर सेमीफाइनल की राह आसान बनाने की होगी। लेकिन इस मैच के ऊपर अभी से मौसम का काला साया मंडराने लगा हैं।

भारतीय टीम पर्थ पहुंच चुकी हैं रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ पिच की जांच करना चाहते थे लेकिन बारिश के चलते पिच को कवर किया गया हैं जिसके कारण वह पिच को देख नहीं सकें इस वजह से दोनों को निराशा के साथ लौटना पड़ा। टीम के अभ्यास पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा हैं।

भारत और साऊथ अफ्रीका के मैच में 80 फीसदी बारिश हैं अनुमान

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अब तक 3 मैच रद्द हो चुके हैं जबकि अभी वर्ल्ड कप की शुरूआत हुई हैं, बारिश से निर्धारित होने वाले पाइंट्स टेबल टीम का आत्मविश्वास तोड़ने का काम करते हैं। साथ ही यह बारिश पूरे वर्ल्ड कप का मजा किरकिरा करते हुए नजर आ रही हैं। साऊथ अफ्रीका का एक मैच पहले ही रद्द हो चुका हैं उनके दूसरे मैच में भी बारिश ने खेल रोकने की कोशिश की थी लेकिन खेल सफलतापूर्वक हो गया था।

भारत ने अब तक अपने दोनों मुकाबलों के बिना बारिश के खेल हैं। पर्थ में साऊथ अफ्रीका के साथ होने वाले मैच में 80 फीसदी बारिश की संभावना जताई जा रही हैं।

मौसम रिपोर्ट के अनुसार इस दिन तापमान दिन में 16 डिग्री सेल्सियस और रात में गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बारिश की संभावना लगभग 80 प्रतिशत जताई जा रही हैं जिसके चलते बिना किसी खलल के हमें एक शानदार मैच देखने की उम्मीद बिल्कुल नहीं जताई जा रही हैं मैच बारिश से प्रभावित होते हुए नजर आ सकता हैं। इस दिन नमी 72 प्रतिशत रहने की भविष्यवाणी जताई गई हैं।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा,
Exit mobile version