IND vs RSA: भारत और साऊथ अफ्रीका का मैच भी बारिश के चलते होगा रद्द, ICC ने कर दिया हैं सब कबाड़ा, जानें क्या कहती हैं पर्थ की मौसम रिपोर्ट

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) तीसरा मुकाबला साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ 30 अक्टूबर सुपर संडे को शाम 4ः30 बजे से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेलते हुए नजर आएगी। भारतीय टीम ने अपना पिछला मुकाबला नीदलैंड्स से 56 रनों से जीता था वहीं साऊथ अफ्रीका ने भी अपना पिछला मुकाबले में बांग्लादेश को 104 रनों से हराया था। दोनों ही टीमें इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं, यहां से एक जीत पाइंट्स टेबल में दोनों टीमों को अच्छी स्थिति में रहेगी।
टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला अहम हैं पिछला टी20 वर्ल्ड कप इंडिया के लिए एक बुरे सपने की तरह था इस वर्ल्ड कप में दो मैच जीतकर भारत अच्छी स्थिति और आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। साऊथ अफ्रीका के साथ भारत ने हाल ही में वर्ल्ड कप से पहले टी20 सीरीज खेली थी जिसे भारत ने जीता था भारत उस अनुभव को साथ लेकर भारत मैच में उतरते हुए नजर आएगी। आइए जानतै हैं कि इस मैच के दौरान पर्थ के मौसम का हाल कैसा रहेगा-
भारत बनाम साऊथ अफ्रीका पर्थ स्टेडियम पिच रिपोर्ट
भारत बनाम साऊथ अफ्रीका के धमाकेदार मुकाबले से टी20 वर्ल्ड कप का पाइंट्स टेबल काफी ज्यादा उतार-चढा़व से गुजरेगा। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने की कोशिश करेगी। यह मैच पर्थ में खेला जाएगा जहां टीम इंडिया ने अपने दो वॉर्मअप मुकाबले खेले थे जिसमें से एक में जीत और 1 में हार मिली थी। भारत अपने अनुभव के साथ इस पिच में उतरती हुई नजर आएगी।
इस पिच पर आखिरी मुकाबला पाकिस्तान और जिम्बाब्वे का देखा गया था जिसमें जिम्बाब्वे ने 1 रनों से जीता था। आज कल लगातार वर्ल्ड कप की मैचों पर बारिश का साया नजर आ रहा हैं।
मौसम की रिपोर्ट के अनुसार 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर का तापमान दिन में 16 डिग्री सेल्सियस और रात में गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बारिश की संभावना लगभग 80 प्रतिशत जताई जा रही हैं जिसके चलते बिना किसी खलल के हमें एक शानदार मैच देखने की उम्मीद बिल्कुल नहीं जताई जा रही हैं मैच बारिश से प्रभावित होते हुए नजर आ सकता हैं। इस दिन नमी 72 प्रतिशत रहने की भविष्यवाणी जताई गई हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
टीम इंडियाः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
साऊथ अफ्रीकाः क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, टेम्बा बवुमा, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, रोहित शर्मा,