IPL 2022, PBKS vs MI: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर बदल दिया पॉइटंस टेबल का खेल, टॉप पर नजर आ रही ये टीम

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 23वां मैच आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीमें आमने-सामने थीं. मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. बल्लेबाजी करने आई पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 198 रन बना लिया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 186 रन ही बना पाई . पंजाब की टीम ने 12 रन से यह मुकाबला जीत लिया. अब पॉइंटस टेबल की दौड़ बेहद रोमांचक हो गई है.
पंजाब किंग्स ने मुंबई को दिया 199 रनों का लक्ष्य
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 198 रन बनाए. इसमें कप्तान मयंक अग्रवाल के 52 रन, शिखर धवन के 70 रन, जितेश शर्मा के 30 रनों की सहायता से पंजाब की टीम ने मुंबई को 199 रनों का लक्ष्य दिया. मुंबई इंडियंस के बासिल थम्पी को 2 विकेट, उनादकट, बुमराह और एम आश्विन को एक-एक विकेट मिला
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 120 ओवर में 9 विकेट खोकर 186 रन बना पाई और 12 रन से यह मैच हार गई. इस तरह मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2022 में लगातार पांचवीं हार है. मुंबई की टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 28 रन, देवाल्ड ब्रेविस ने 49 रन, तिलक वर्मा ने 36 रन, सूर्यकुमार यादव ने 43 रन बनाए. पंजाब के ओडियन स्मिथ को 4 विकेट और कगिसो रबाडा को 2 विकेट मिले.
मुंबई इंडियंस का नहीं खुला खाता, लगातार पांचवे मैच में भी हार
अभी पॉइटंस टेबल में टॉप पर अब राजस्थान रॉयल्स की टीम नजर आ रही है. जबकि दूसरे स्थान पर केकेआर (KKR) की टीम नजर आ रही है. नंबर 4 पर लखनऊ की टीम तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम नंबर 7 पर पंहुच गई हैं. गुजरात टाइटंस की टीम नंबर 5 पर नजर आ रही है. आरसीबी की टीम छठे नंबर पर नजर आ रही है.
इस बीच पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम तीसरे नंबर पर नजर आ रही है. आखिरी पायदान पर अब मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम नजर आ रही है. जबकि आखिरी अब पॉइटंस टेबल में 8वें स्थान पर केन विलियमसन की सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम नजर आ रही है. चेन्नई की टीम नंबर 9 पर नजर आ रही है.