IPL 2022, PBKS vs MI: शिखर धवन और युजवेंद्र चहल ने किया ऑरेंज कैप और पर्पल कैप में बदलाव, भारतीय खिलाड़ियो का है दबदबा

By Aditya tiwari On April 14th, 2022
ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में शिखर धवन और युजवेंद्र चहल ने किया फेलबदल

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 23वां मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीमें आमने-सामने थीं. मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.  बल्लेबाजी करने आई पंजाब की टीम ने शिखर धवन के 70 रनों की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 198 रन बना लिया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 186 रन ही बना पाई. पंजाब की टीम ने 12 रन से यह मुकाबला जीत लिया.

शिखर धवन ऑरेंज कैप की रेस में जोस बटलर को दे रहे हैं चुनौती

ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BUTTLER) नजर आ रहे हैं.  जिन्होंने अब तक 4 मैचों में 218 रन  बनाए हैं. दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) हैं. जिन्होंने अब 5 मैच में 207 रन बनाए हैं.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN)  ने 70 रन बनाए. इस तरह शिखर धवन 197 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर पहुँच गए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में 194 रनों के साथ रॉबिन उथप्पा (ROBIN UTHPPA) चौथे नंबर पर हैं जबकि 188 रनों के साथ क्विटंन डी कॉक चौथे नंबर पर हैं .

पर्पल कैप की रेस में नहीं हुआ कोई बदलाव

आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेले गए मैच का पर्पल कैप (PURPLE CAP) की टॉप 5 रेस में कोई बदलाव नहीं हुआ. पर्पल कैप की रेस में अब भी पहले नंबर  11 विकेट लेने वाले राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) का जलवा बरकरार है.

दूसरे नंबर पर 10 विकेट लेकर कोलकाता नाईट राइडर्स के उमेश यादव (UMESH YADAV)  काबिज हैं. पर्पल कैप की रेस में तीसरे नंबर पर 10 विकेट के साथ दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव हैं. जबकि चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वानिंदु हसरंगा 10 विकेट के साथ पांचवे नंबर पर हैं.

Tags: आईपीएल 2022, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियस, शिखर धवन,
Exit mobile version