IPL 2022, PBKS vs MI: मैन ऑफ द मैच बने कप्तान मंयक अग्रवाल ने इन्हें दिया जीत का श्रेय, सफलता का खोल दिया राज

By Aditya tiwari On April 14th, 2022
मयंक अग्रवाल

पुणे के एमसीए स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 23वां मैच खेला गया. जहाँ पर पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) एक दूसरे के खिलाफ थी. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 198 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस (MI) नहीं कर पायी और 12 रनों से मैच हार गयी. मैन ऑफ द मैच मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने इन्हें अपनी सफलता का श्रेय दिया है.

मंयक अग्रवाल ने बताया जीत की सबसे बड़ी वजह

अब तक पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम ने 5 मैचों में 3 मैच में जीत दर्ज की है. जबकि 2 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. जीत के बारें में बात करते हुए पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने कहा कि-

“ यह एक अच्छी रात थी, टीम की जीत में योगदान देकर बहुत खुशी हुई. हमारे लिए महत्वपूर्ण चीज दो बिंदु थे. हम सिर्फ यह नहीं कह सकते कि यह बोर्ड पर रन था, इस खेल में बहुत सारे उतार-चढ़ाव थे. बहुत सारे महत्वपूर्ण क्षण थे और अधिक बार नहीं, हम उन क्षणों को जीत रहे थे और जीत रहे थे.”

मैन ऑफ द मैच मंयक अग्रवाल ने खोल दिया सफलता का राज

ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में शिखर धवन और युजवेंद्र चहल ने किया फेलबदल

pbks vs mi orange cap purple cap ipl

अब तक खराब फॉर्म से गुजर रहे पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के कप्तान मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने इस मैच में शानदार अर्धशतक लगाया है. जिसके कारण ही उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया है. जिसके बारे में कप्तान अग्रवाल ने कहा कि-

“ जब मैच 50-50 का था तो हमने उन लम्हों को जीत लिया और वो हमारी तरफ आ गया. यह अकेले बल्लेबाजी नहीं कर रहा था, यह खेल में पीरियड्स था. यही वह क्रिकेट है जिसे हम खेलना चाहते हैं, हम आक्रामक, कठिन क्रिकेट खेलना चाहते हैं. इसके साथ ही हमें अच्छी मानसिकता दिखानी होगी. हम भी बहुत होशियार थे.”

Tags: पंजाब किंग्स, मंयक अग्रवाल, मुंबई इंडियस,