पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की रेस में उमेश यादव और आंद्रे रसेल ने किया बड़ा फेरबदल
PBKS vs KKR PURPLE CUP ORANGE CUP

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 8वां मुकाबला खेला गया. जहाँ पंजाब किंग्स (PANJAB KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीमें एक दूसरे के खिलाफ थी. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. जहाँ पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 137 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा कोलकाता की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. उमेश यादव (UMESH YADAV) और आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSELL) ने ऑरेंज कप और पर्पल कैप की रेस में बड़ा बदलाव कर दिया है.

आंद्रे रसेल ने ऑरेंज कैप के लिए दी फाफ डू प्लेसिस को चुनौती

मंयक अग्रवाल की इस गलती के कारण बुरी तरह से हारी पंजाब किंग्स
IPL 2022 PBKS vs KKR MAYANK FAULT

कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के ऑलरांउडर आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSELL) ने अब ऑरेंज कैप को अपने नाम कर लिया है. उन्होंने अब तक 3 मैचों में 95 रन बनाए हैं. वहीं अब तक ऑरेंज कैप अपने पास रखने वाले आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) 91 रनों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं.

ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 4 पर अब चेन्नई सुपर किंग्स के रोबिन उथप्पा (ROBIN UTHAPPA) 78 रनों के साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान युवा ईशान किशन (ISHAN KISHAN) नंबर 3 पर 81 रनों के साथ पंहुच गए हैं. जो लगातार बल्ले से अपना योगदान देते हुए नजर आ रहे हैं. नंबर 5 पर मौजूदा समय में पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के भानुका राजपक्षे नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 74 रन बनाए हैं.

पर्पल कैप की रेस में आगे निकले उमेश यादव

उमेश यादव ने वानखेड़े स्टेडियम में लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन, मैच में बने 10 रिकॉर्ड
IPL 2022 KKR vs PBKS STAT UMESH YADAV

पर्पल कैप (PURPLE CAP) की रेस में अब नंबर एक पर कोलकाता नाईट राइडर्स के उमेश यादव (UMESH YADAV) 8 विकेटों के साथ पंहुच गए हैं. जबकि दूसरे नंबर पर भी कोलकाता के ही टिम साउथी अब 5 विकेट लेकर बने हुए हैं. वहीं पहले पर्पल कैप (PURPLE CAP) पर कब्जा जमाने वाले वानिंदु हसरंगा 5 विकेटो के साथ तीसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं.

जिससे उनका अभी भी दावा मजबूत हुआ है. नंबर 5 पर भी आरसीबी (RCB) के आकाश दीप (AKASH DEEP) ही नजर आ रहे हैं. जिन्होंने 4 विकेट हासिल किए हैं. वहीं रेस में चौथे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलरांउडर ड्वेन ब्रावो 4 विकेटों के साथ नजर आ रहे हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *