आईपीएल के 15 वें सीजन का 8 वां मैच शुक्रवार की शाम को PBKS vs KKR में होगा। इसमें पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम अपना पहला मैच जीतकर पूरे फॉर्म में है जबकि पिछले आईपीएल 2021 (IPL 2021) की उपविजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपना पिछला मैच हार कर मनोवैज्ञानिक रूप से दबाव में है लेकिन कोलकाता की टीम को कम करके आंका जाना ठीक नहीं होगा। दोनों टीमों में अच्छे गेंदबाज, बल्लेबाज हैं जहां तक पंजाब किंग्स के कप्तान मंयक अग्रवाल की बात है तो टीम में एक बदलाव तय माना जा रहे हैं। आइए देखें प्लेइंग इलेवन….
PBKS बल्लेबाजोंं में नहीं है किसी बदलाव के आसार
पंजाब किंग्स ने अपना पहला मैच मजबूत बल्लेबाजी के आधार पर ही जीता था। इसमें कप्तान मंयक अग्रवाल (MAYANK AGARWAL) व शिखर धवन (SHIKHAR DHWAN) सलामी बल्लेबाज के रूप में दिखाई दे सकते हैं। इसके साथ ही आरसीबी के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले भानुका राजपक्षे (BHANUKA RAJPAKSHE) व शाहरुख खान (SHAHRUKH KHAN) को स्थान मिलना लगभग तय है।
इसके अलावा आलराउंडर व फिनिशर की भूमिका में लियाम लिविगिंस्टोन (LIAM LIVINGSTONE), ओडियन स्मिथ (ODEN SMITH) का भी स्थान लगभग तय है। ओडियन स्मिथ ने 8 गेंदों में 25 रन बनाकर मैच का परिणाम ही बदल दिया था। इसके अलावा टीम हरप्रीत ब्रार को खिलाना चाहेगी।
कप्तान मंयक अग्रवाल कर सकते हैं बड़ा बदलाव
पंजाब किंग्स (PBKS) के पहले मैच में गेंदबाजी बल्लेबाजों को बांधने में कामयाब नहीं रही थी। इससे यह माना जा रहा है कि गेंदबाजी में परिवर्तन संभव है। इस बार टीम से दक्षिण अफ्रीका ( SOUTH AFRICA) के गेंदबाज कगिसो रबाडा (KAGISO RABADA) जुड़ चुके हैं, इनका खेलना लगभग तय है। इसके अलावा टीम में राहुल चाहर (RAHUL CHHAR), संदीप शर्मा (SANDEEP SHARMA) और अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) शामिल हैं।
इनमें से संदीप शर्मा (SANDEEP SHARMA)ने पिछले मैच में काफी खराब गेंदबाजी की थी। साथ ही अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) पर बल्लेबाजों पर कोई विशेष असर नहींं छोड़ सके थे लेकिन टीम मैनेजमेंट इन पर फिर से भरोसा कर सकता है। दूसरी ओर राज बावा की खराब गेंदबाजी से उनको हटाए जाने के चॉन्स काफी हैं। जहां तक राहुल चाहर (RAHUL CHAHAR) ने पिछले मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी, इनका भी स्थान तय माना जा रहा है।
यह होगी PBKS प्लेइंग इलेवन….
मंयक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर), शाहरुख खान, लियाम लिविंगस्टन, ओडियन स्मिथ, हरप्रीत ब्रार, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, संदीप शर्मा और अर्शदीप सिंह.
