IPL 2022, PBKS vs GT: शिखर धवन और कगिसो राबाडा ने ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में बनाया मजेदार, पंजाब के खिलाड़ियो का बढ़ा दबदबा

IPL 2022, PBKS vs GT: शिखर धवन और कगिसो राबाडा ने ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में बनाया मजेदार

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 48वां मुकाबला आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जिसमें पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम आमने-सामने नजर आयी थी. हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 143 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम 8 विकेट से कर लिया. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस अब और रोमांचक हो गई है.

ऑरेंज कैप की रेस में हुई अब शिखर धवन की स्थिति मजबूत

IPL 2022, PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया, हार्दिक पांडया बने टीम के विलेन
IPL 2022, PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया, हार्दिक पांडया बने टीम के विलेन

ऑरेंज कैप की रेस में अभी भी पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के जोस बटलर (JOS BUTTLER) का नाम बरकरार है. जिन्होंने अब तक 10 मैचों में 588 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर अब पंजाब किंग्स के शिखर धवन नजर आ रहे हैं. इन्होंने 10 मैचों में अब तक 369 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में अब चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा नजर आ रहे हैं.

जिन्होंने अब 9 मैच में 324 रन बनाए हैं. रेस में दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपरजांयट के कप्तान केएल नजर आ रहे हैं. जो लगातार बल्ले से अपना योगदान दे रहे हैं. अब तक उन्होंने 10 मैच में 451 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप (ORANGE CAP) की रेस में 5वें नंबर पर केकेआर के श्रेयस अय्यर नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 324 रन बनाए हैं.

पर्पल कैप की रेस में कगिसो राबाडा की स्थिति मजबूत

पर्पल कैप (PURPLE CAP) की रेस में नंबर एक पर अभी भी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) 19 विकेट लेकर काबिज हैं. नंबर 4 पर अब सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के तेज गेंदबाज टी नटराजन (T NATRAJAN) नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 17 विकेट लिए हैं.

पर्पल कैप की रेस में अब दूसरे स्थान पर अब दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) 17 विकेटों के साथ पहुँच गए हैं. इस रेस में नंबर 5 पर 15 विकेटो के साथ अब केकेआर के उमेश यादव हैं. 17 विकेटो के साथ अब पंजाब किंग्स के कगिसो राबाडा पर्पल कैप की रेस में नंबर 3 पर नजर आ रहे हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *