IPL 2022, PBKS vs GT: शुभमन गिल और राहुल चाहर ने बदला ऑरेंज कैप और पर्पल कैप का खेल, भारतीय खिलाड़ियो का है दबदबा

शुभमन गिल और राहुल चाहर ने बदला ऑरेंज कैप और पर्पल कैप का खेल

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 16वां मुकाबला खेला गया. जहाँ पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने थी. जहाँ हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम ने 20 ओवर में 189 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ भी रोमांचक हो गई हैं.

शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप के लिए दी जोस बटलर को चुनौती

शुभमन गिल और राहुल तेवतिया शानदार बल्लेबाजी करके सोशल मीडिया पर छाए
ipl-2022-pbks-vs-gt SHUBMAN GILL

मुंबई इंडियंस के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (ISHAN KISHAN) का अब ऑरेंज कैप पर दावा थोड़ा कमजोर हुआ हैं जिसके कारण वो अब 5वें स्थान पर हैं. उन्होंने अब तक 3 मैचों में ही 149 रन बनाए हैं. वहीं अब ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के भी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BUTTLER) नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अब तक 3 मैचों में 205 रन ही बनाए हैं.

ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 2 पर अब गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल 180 रनों के साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान क्विटंन डी कॉक नंबर 4 पर 149 रनों के साथ पंहुच गए हैं. जो लगातार बल्ले से अपना योगदान देते हुए नजर आ रहे हैं. नंबर 3 पर मौजूदा समय में पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टोन नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 162 रन बनाए हैं.

पर्पल कैप की रेस में कुलदीप यादव भी हुए शामिल

शुभमन गिल और राहुल चाहर ने बदला ऑरेंज कैप और पर्पल कैप का खेल
pbks-vs-gt ORANGE CAP PURPLE CAP

पर्पल कैप (PURPLE CAP) की रेस में अभी भी नंबर 1 पर कोलकाता नाईट राइडर्स के उमेश यादव (UMESH YADAV) 9 विकेटों के साथ नजर आ रहे हैं. जबकि चौथे नंबर पर अब लखनऊ सुपरजांयट के आवेश खान (AVESH KHAN) 7 विकेट पंहुच गए हैं. वहीं पर्पल कैप की रेस में नंबर 2 पर अब राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) नजर आ रहे हैं.

जिससे उनका अभी भी दावा मजबूत हुआ है. उन्होंने अब तक 7 विकेट लिए हैं. नंबर 5 पर अब दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के कुलदीप यादव ही नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 6 विकेट हासिल किए हैं. वहीं पर्पल कैप की रेस में अब तीसरे स्थान पर अब पंजाब किंग्स के राहुल चाहर (RAHUL CHAHAR) 7 विकेटों के साथ नजर आ रहे हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *