वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 38वां मैच खेला गया. जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) आमने -सामने थी. रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया था. जिसके बाद पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम ने 20 ओवर में 187 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) नहीं कर पायी और 11 रनों से मैच हार गई. इस मैच में 13 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. वहीं शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी है.
इस मैच में बने 13 बड़े रिकॉर्ड, शिखर धवन ने लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन
1. पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें 27 बार आमने-सामने हुई हैं. जिसमें 15 मैच सीएसके (CSK) ने जीता है. वहीं 12 मैच पंजाब ने अपने नाम किया है.
2. शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने आज आईपीएल का 200 मैच खेला है. वो ऐसा करने वाले 8वें खिलाड़ी बन गए हैं.
3. रवींद्र जडेजा ने आज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 100वीं पारी खेली है. वो ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं. उनसे पहले सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसा किया है.
4. शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने आज आईपीएल में 46वीं बार अर्धशतक जड़ा है.
5. महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने आज आईपीएल में 200वीं पारी खेली है.
6. शिखर धवन ने आज आईपीएल में 6 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वो विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं.
7. भानुका राजपक्षे (BHANUKA RAJAPAKHA) ने आज टी20 क्रिकेट में अपने 2 हजार रन पूरे कर लिए हैं.
8. शिखर धवन ने आज टी20 क्रिकेट में 9 हजार रन पूरे कर लिए हैं.
9. राहुल चाहर (RAHUL CHAHAR) ने आज आईपीएल में अपने 50 मैच पूरे कर लिए हैं.
10. सीएसके के लिए सर्वाधिक छक्के (सभी टी20)
एमएस धोनी 220
सुरेश रैना (SURESH RAINA) 219
फाफ डु प्लेसिस 93
11. आईपीएल 2022 में लगे लगातार छक्के:
डेवाल्ड ब्रेविस – 4 बनाम पीबीकेएस
रोवमैन पॉवेल – 4 वी आरआर
भानुका राजपक्षे – 3 बनाम केकेआर
आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSELL)- 3 बनाम पीबीकेएस
अंबाती रायुडू – 3 वी पीबीकेएस
12. आईपीएल में एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक रन
शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) 1022* बनाम सीएसके
रोहित शर्मा 1018 बनाम केकेआर
डेविड वार्नर (DAVID WARNER) 1005 बनाम पंजाब
13. अपने 200वें आईपीएल मैच में खेलने वाले खिलाड़ियों द्वारा सर्वाधिक स्कोर
शिखर धवन 73*
रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) 68
दिनेश कार्तिक 40
रोबिन उथप्पा 30
एमएस धोनी (MS DHONI) 28
