IPL 2022: शिखर धवन ने तोड़ा रोहित शर्मा का सबसे बड़ी रिकॉर्ड, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

By Aditya tiwari On April 26th, 2022
IPL 2022: शिखर धवन ने तोड़ा रोहित शर्मा का सबसे बड़ी रिकॉर्ड, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

कल आईपीएल (IPL) 2022 का 38वां मुकाबला खेला गया. जो कि पंजाब किंग्स ( PUNJAB KINGS) और पिछले साल कि विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के खिलाफ खेला गया. इस मैच मे चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS)  को 11 रनो से मात मिली. शानदार बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन ने रोहित शर्मा का रिकार्ड तोड़ा.

शिखर धवन ने अपने नाम किया नया रिकार्ड

दरअसल कल आईपीएल 2022 के खेले गये मुकाबले मे पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के खिलाफ शिखर धवन ने एक नया रिकॉर्ड बनाया. आपको बता दें कि कल धवन ने 88 रनों की शानदार पारी खेली.

इसी पारी के साथ शिखर धवन चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गये है. इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था उन्होने कोलकाता नाईट राइडर्स  (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के खिलाफ सबसेे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था. बताते चले कि कल के मैच के साथ ही शिखर धवन आईपीएल में 200 मैच पूरे किए. इस रिकार्ड की श्रेणी में विराट कोहली, डेविड वॉर्नर जैसे बडे़-बडे़ दिग्गजो का नाम भी शामिल है.

रोहित शर्मा का रिकार्ड तोड़ शिखर धवन पहुचे टॉप पर

पंजाब किग्स (PUNJAB KINGS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के बीच खेले गये मुकाबले में पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के शिखऱ धवन ने एक रिकार्ड अपने नाम किया. रोहित शर्मा जो कि मुंबई  टीम के कप्तान है. उनको पीछे छोड़ शिखर धवन अब नम्बर वन बन गए है.

कल के मुकाबले मे धवन ने 88 रन बनाये जिसके चलते वो चेन्नई  सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है. इस सीजन आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और पंजाब किंग्स(PUNJAB KINGS) कि  भिड़त दो बार हो चुकी है. और आपको बता दें कि दोनो ही बार चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई की तरफ से अंबाती रायडू ने एक अच्छी पारी खेली.

 

Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, पंजाब किंग्स, रोहित शर्मा, शिखर धवन,
Exit mobile version