IPL 2022, PBKS vs CSK: लगातार तीसरी हार पर भड़के कप्तान रवींद्र जडेजा, रितुराज गायकवाड़ को लेकर कही बेहद चौकाने वाली बात

By Aditya tiwari On April 4th, 2022
रवींद्र जडेजा ने इस खिलाड़ी पर मढ़ दिया हार का सारा दोष, बना रहे हैं बहाना

ब्रेबोर्न स्टेडियम में  आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 11वां मुकाबला खेला गया. जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और पंजाब किंग्स की टीम एक दूसरे के खिलाफ थी. रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम ने 20 ओवर में 180 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा चेन्नई सुपर किंग्स नहीं कर सकी और 54 रनों से मैच हार गई. लगातार तीसरी बार के बाद कप्तान रवींद्र जडेजा भड़क गए हैं.

रवींद्र जडेजा लगातार तीसरी हार के बाद बुरी तरह से भड़के

IPL 2022 PBKS vs CSK MS DHONI

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बेहद खराब शुरूआत मिली है. जिसके कारण टीम बहुत ज्यादा मुश्किल में नजर आ रही है. हार के बाद भड़के कप्तान रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-

” हमने पावरप्ले में बहुत सारे विकेट गंवाए, हमें पहली गेंद से मूमेंटम नहीं मिला. हमें बेहतर होने और मजबूत होकर वापसी करने का रास्ता खोजने की जरूरत है. हमें उसे आत्मविश्वास देने की जरूरत है, हमें उसका समर्थन करने की जरूरत है, हम सभी जानते हैं कि वो बहुत अच्छा खिलाड़ी है. हम निश्चित रूप से उसका समर्थन करेंगे और मुझे यकीन है कि वो अच्छी वापसी करेगा. वो (दुबे) इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है, उसने आज अच्छी बल्लेबाजी की, उसे अच्छी मानसिकता में रखना महत्वपूर्ण होगा. निश्चित रूप से हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे, कड़ी मेहनत करेंगे और मजबूत होकर वापसी करेंगे.”

अगले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी चेन्नई सुपर किंग्स

PBKS vs CSK RAVINDRA JADEJA LOSE

पहले मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) तो दूसरी मैच में उन्हें लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अब पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के बाद टीम पर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है. अब चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच 9 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के खिलाफ खेलना है. जो मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है. जहाँ पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपना खाता खोलने का प्रयास करेंगे.

 

Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, पंजाब किंग्स, रवींद्र जडेजा,
Exit mobile version