18 को लीजेंड्स क्रिकेट में जीताया अपनी टीम को, 19 को सचिन के साथ खेला रोड सेफ्टी में, एक साथ 2 टी-20 लीग में कहर ढा रहे पठान ब्रदर्स

By Akash Ranjan On September 20th, 2022
18 को लीजेंड्स क्रिकेट में जीताया अपनी टीम को, 19 को सचिन के साथ खेला रोड सेफ्टी में, एक साथ 2 टी-20 लीग में कहर ढा रहे पठान ब्रदर्स

भारत में बीते हफ्ते से रोड़ सेफ्टी लीग का दूसरा सीजन (Road Safety World Series T20 2022) और लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket 2022) का आगाज़ हो चूका है। दोनों ही लीगों में दुनिया भर के रिटायर खिलाड़ी खेल रहे है। जिसमें भारतीय दिग्गज खिलाड़ियो का बोलबाला देखने को मिल रहा है। इस लिस्ट में पठान ब्रदर्स (Pathan Brothers) का नाम सबसे ऊपर है।

लेकिन इस दौरान एक दिलचस्प वाक्य देखने को मिल रहा है, पठान ब्रदर्स एक साथ दोनों लीगों में खेल के कहर ढा रहे है। आपके मन में भी ये सवाल चल रहा होगा कि एक खिलाड़ी एक साथ 2 टी-20 लीगों में कैसे खेल सकता है? तो आइये जानते है इस मामले की पुरी डिटेल्स।

18 सितंबर को पठान ब्रदर्स ने लीजेंड्स लीग में ढाया कहर

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और स्विंग के सरताज मानें जाने वाले इरफान पठान (Irfan Pathan) लीजेंड्स क्रिकेट लीग में अपनी कातिलाना गेंदबाजी और धमाकेदार बल्लेबाजी से कहर ढा रहे हैं। 18 सितंबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल विहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में Manipal Tigers vs Bhilwara Kings, 2nd Match के बीच दूसरा मुकाबला खेला गया।

इस मैच में पठान ब्रदर्स (Pathan Brothers) का कोहराम देखने को मिला। यूसूफ पठान ने 28 गेंदों में 44 रनों की तूफानी पारी खेली।

इस दौरान उनके बल्ले से 2 छक्के और 4 चौके भी देखने को मिले। वहीं छोटे नवाब इरफान पठान ने भी बल्लेबाजी में बल्लेबाजी में हाथ आजमाते हुए 15 रनों का अहम योगदान दिया। जबकि गेंदबाजी में काफी किफायती साबित हुए। इरफान ने 3 ओवरों में 14 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। पठान की गेंदबाजी के सामने मणिपाल टाइगर के बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए।

19 सितंबर को पठान ब्रदर्स रोड़ सेफ्टी लीग में खेला

रोड़ सेफ्टी लीग (Road Safety World Series T20 2022) का 12वां मुकाबला इंडिया लीजेंड्स और न्यूजीलैंड लीजेंड्स के बीच खेला गया। जिसमें न्यूजीलैंड लीजेंड्स ने पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इंडिया लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए

हालांकि ये मैच बारिश की वजह से ये पूरा नहीं हो सका। लेकिन पठान ब्रदर्स (Pathan Brothers) इस मैच में पूरी ऊर्जा के साथ नजर आए। एक खिलाड़ी के बैक-टू-बैक खेलने के लिए काफी मुश्किल होता है। जैसा कि हमने देखा इरफान पठान (Irfan Pathan) और युसूफ पठान (Yusuf Pathan) 18 सितंबर को लीजेंड्स लीग और 19 सितंबर को रोड़ सेफ्टी में खेलते हुए नजर आए। जो इस उम्र में शानदार खेल दिखा रहे वो अपने आप में एक काबिले तारीफ है।

Tags: पठान ब्रदर्स, रोड़ सेफ्टी लीग, लीजेंड्स लीग,