पठान ब्रदर्स ने अपने करिश्माई खेल से जगजाहिर किया कि “अब भी खेल हैं बाकी”, धोनी और कोहली के वजह से बर्बाद हुआ था करियर

By Twinkle Chaturvedi On September 17th, 2022
पठान ब्रदर्स ने अपने करिश्माई खेल से जगजाहिर किया कि "अब भी खेल हैं बाकी", धोनी और कोहली के वजह से बर्बाद हुआ था करियर

इरफान पठानः लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LEGENDS LEAGUE CRICKET) का पहला मैच आज 16 सितंबर को धमाकेदार तरीके से इंडिया महाराजा (INDIA MAHARAJA) और वर्ल्ड जायंट्स (WORLD GIANTS) के बीच खेला गया। इंडिया महाराजा ने 6 विकेट से जीत प्राप्त कर भारतीय फैंस का दिल खुश कर दिया हैं। इस जीत में आज सबसे बड़ी भूमिका भारत के पठान ब्रदर्स की रही हैं।

युसूफ पठान (YUSUF PATHAN) की अर्धशतकीय पारी और इरफान पठान (IRFAN PATHAN) के कैमियो पारी ने इंडिया महाराजा को शानदार जीत दिलवा दी हैं। दोनों भाई इस वक्त दो टूर्नामेंट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन दोनों के खेलों में कोई अंतर देखने को नहीं मिल रहा हैं। दोनों के अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी हैं।

इरफान और युसूफ पठान एक समय में खेल रहे हैं दो टूर्नामेंट

इरफान पठान और युसूफ पठान एक समय में खेल रहे हैं दो टूर्नामेंट

भारतीय क्रिकेट टीम के दो भाईयों की शानदार जोड़ी युसूफ पठान (YUSUF PATHAN) और इरफान पठान को हमने भारतीय टीम में शानदार खेल दिखाते हुए देखा हैं। लेकिन आज रिटायरमेंट के इतने सालों बाद भी दोनों भाई अपना गेम बनाए रखे हैं। आज लीजेंड्स लीग क्रिकेट लीग के ओपनिगं मैच में दोनों ने अपने शानदार प्रदर्शन से तहलका मचा दिया हैं।

आज युसूफ पठान ने बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 50 रन की शानदार पारी खेली। इरफान पठान (IRFAN PATHAN) ने आज विकटें तो नहीं चटकाई लेकिन 2 ओवरों में 15 रन दिए। उसके बाद बल्लेबाजी के लिए इरफान ने अपने 3 छक्कों की टीम को जीत ही दिलवा दी।

दोनों भाईयों की जमकर तारीफ हो रही हैं। आपको बता दें कि दोनों इस वक्त रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में और लीजेंड्स लीग क्रिकेट दो टूर्नामेंटों में यह खिलाड़ी एक समय में अपना प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

धोनी और कोहली ने किया था पठान भाईयों के साथ गलत

इरफान पठान और युसूफ पठान दोनों ही अपने ऑलराऊंड प्रदर्शन के लिए जाते हैं। लेकिन सबसे सफल कप्तान कहे जाने वाले महेंद्र सिह धोनी (MS DHONI) की कप्तानी में दोनों को मौका नहीं मिला हैं। युसूफ पठान जो 2007 टी20 वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए थे। जिसके बाद युसूफ आईपीएल 2008 की विंनिग टीम का हिस्सा भी थे।

युसूफ पठान फिर साल 2011 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनें जिसमें भी भारतीय टीम विजेता थी। लेकिन इस वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम बहुत बदलावों से गुजरी। जिसके बाद युसूफ पठान टीम से गायब ही दिखें। धोनी ने युसूफ जैसे खिलाड़ी पर भरोसा नहीं दिखाया। ठीक ऐसा ही इरफान के साथ भी हुआ इरफान साल 2007 टी20 वर्ल्ड के सबसे बड़े ट्रंप कार्ड थे।

लेकिन फिर साल 2009 के बाद से उनकी टीम में जगह धूमिल होने लगी। जिसके कारण वह साल 2011 वर्ल्ड का हिस्सा भी नहीं पाए। फिर साल 2012 के बाद वह टीम से हमेशा के लिए गायब ही हो गए। विराट कोहली की कप्तानी में भी इन खिलाड़ियों को ज्यादा मौके नहीं मिले। आज दोनों भाई अपना शानदार खेल दिखा रहे हैं। जैसा वह पहले खेलते थे।

Tags: इरफ़ान पठान, युसूफ पठान, लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022,