पाकिस्तान ने फिक्सिंग के आरोपी अफरीदी को किया निलंबित, अब और 2 लोगों पर गिरने वाली हैं गाज़, जानें पूरी जानकारी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (PAKISTAN CRICKET TEAM) हमेशा विवादों में घिरी हुई रहती हैं। हाल ही में हमने एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी असिफ अली (ASIF ALI) को एक अफगानिस्तानी खिलाड़ी पर बल्ले से वार करते हुए देखा था। उनके इस हरकत के बाद आईसीसी (ICC) ने उन पर अच्छा खासा जुर्माना भी ठोका था।
पाकिस्तान क्रिकेट का लड़ाई-झगड़ो के अलावा फिक्सिंग से भी गहरा नाता हैं। अकसर कई बड़े खिलाड़ी फिक्सिंग के मामलों में फंसते हुए दिखे हैं। हाल ही में एक बड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी पर बैन लग गया हैं। जिसके बाद दो और लोगों के फंसने की खबर अब सामने आ रही हैं। आइए आपको इस मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं-
पाकिस्तानी खिलाड़ी आसिफ अफरीदी पर लगा बैन

पाकिस्तानी खिलाड़ी आसिफ अफरीदी (ASIF AFRIDI) हाल ही में कश्मीर प्रीमियर लीग में हिस्सा लिया था। आसिफ अफरीदी रावलकोट हॉक्स टीम के तरफ से खेलते हुए नजर आ रहे थे। जिस जौरान वह फीक्सिंग के दोषी पाए गए हैं। जिसके बाद बोर्ड ने उन्हें मुजफराबाज जांच के लिए भेज दिया था। जहां उनकी जांच चल रही हैं। इस जांच के बाद बोर्ड ने अफरीदी पर बैन लगा दिया हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा (PCB) जारी स्टेटमेंट में कहा गया हैं कि-
“आसिफ अफरीदी को आज पीसीबी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.4 के तहत दो उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया गया है। उन्हें आरोपों का जवाब देने के लिए 14 दिन की मोहलत दी गई है। क्योंकि जांच चल रही है, इसलिए पीसीबी नतीजा आने तक इस मामले पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करेगा।”
आसिफ अली हाल ही में आस्ट्रेलिया सीरीज का थे हिस्सा

आसिफ अफरीदी पाकिस्तान की नेशनल टीम का हिस्सा थे। इसी साल आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में वो टीम का हिस्सा थे। लेकिन वह एक भी मैच खेल नहीं पाए थे। 35 वर्षीय ने 35 फसर्ट क्लास मैचों में 118 विकेट अपने नाम किए हैं। साथ ही लिस्ट-ए में उनके नाम 59 विकेट हैं। टी20 क्रिकेट में अफरीदी 65 मैचों में 63 विकेट ले चुके हैं।
दो और खिलाड़ियों के शामिल होने की आंशका

आपको बता दें की फीक्सिंग के बारे में पता चलने के तुरंत बाद पाक क्रिकेट बोर्ड एक्शन में दिखी। क्रिकेट पाकिस्तान की खबर के अनुसार आरोपी आसिफ अफरीदी ने एंटी करप्शन यूनिट के सामने अपना गुनाह कबूल लिया हैं। और ऑथोरिटी का मानना हैं कि अकेले आसिफ ही सिर्फ इस फीक्सिंग घटना में शामिल नही हैं। रिपोर्ट के अनुसार आसिफ अफरीदी के अलावा दो और खिलाड़ी इस में शामिल हैं। एंटी करप्शन यूनिट अभी आसिफ अफरीदी के मामले के खिलाफ और जांच करती हुई नजर आ रही हैं।
Tags: आसिफ अफरीदी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड,
