पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने ट्ववीट कर कहा – “पाकिस्तान में नहीं बचा पेट्रोल और ATM में पैसा”

By Akash Ranjan On May 26th, 2022
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने ट्ववीट कर कहा - "पाकिस्तान में नहीं बचा पेट्रोल और ATM में पैसा"

पाकिस्तान में निजाम तो बदल दिया गया लेकिन देश के सूरतेहाल हालात अभी तक जस के तस पड़े है। विशेषज्ञों का माना है कि ऐसे ही चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान का भी हाल श्रीलंका जैसी हो जाएगी। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने एक ट्वीट कर अपनी ही सरकार की पोल खोल कर रख दी है। इमरान खान (IMRAN KHAN) और पाकिस्तान के मौजूदा पीएम शहबाज शरीफ को टैग करते हुए ट्वीट किया है कि लाहौर में किसी भी पेट्रोल पंप में तेल नहीं है, एटीएम मशीनों में पैसे नहीं है। मोहम्मद हफीज ने अपने ट्वीट के जरिए पाकिस्तान के आम आदमी की हालत को बयान किया है।

मोहम्मद हफीज ने खोली पाकिस्तान की पोल

बीते कुछ महीनो से पाकिस्तान की राजनीति में उठा-पटक जारी है। वहां इमरान खान की सरकार को विपक्षी पार्टियों ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर गिरा दिया था। जिसके बाद शाहबाज शरीफ को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद से उनके समर्थक काफी नाराज हैं।

वह कई जगह आगजनी कर चुके हैं। पाकिस्तान, श्रीलंका की तर्ज पर आगे बड़ रहा है। महंगाई से वहां की जनता परेशान है। पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने इस मामले पर ट्वीट कर सारी पोल खोल दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि,

https://twitter.com/MHafeez22/status/1529171895035494400?s=20&t=TyYi4cZXe3b0Juh-0kceQQ

‘लाहौर के किसी पट्रोल स्टेशन पर पेट्रोल नहीं बचा है। वहीं ATM मशीनों में कैश नहीं बचा हैं। आम आदमी को राजनीतिक फैसलों को नुकसान भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में यह सब बातें लिखकर इमरान खान और शाहबाज को टैग किया है।’

हफीज यह ट्वीट सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

पाकिस्तान के आर्थिक हालात इस समय ठीक नहीं हैं। यह बात पूरी दुनिया को अच्छे से मालूम है। पाकिस्तान IMF के कर्जें में दबा हुआ है। एक तरफ जहां रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की खजाना खाली हो चुका है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार नीचे गिरकर दस अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। इतना ही नहीं पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के जानकार तो यह कह रहे हैं कि पाकिस्तान अब श्रीलंका की राह पर है और यही हालत रहे तो जल्द ही पाकिस्तान दिवालिया हो सकता है।

ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) का चिंता करना स्वाभाविक है। हफीज ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। इसमें 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी शामिल है, जिसमें वो टीम का हिस्सा रहे। हफीज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12,000 से अधिक रन बनाए और 250 से अधिक विकेट लिए। वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।

Tags: पाकिस्तान, मोहम्मद हफीज,
Exit mobile version