पाकिस्तान क्रिकेट हुआ फिर शर्मसार, यौन शोषण के आरोप में PCB ने कोच को किया सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा मामला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(PCB) को क्रिकेट जगत में अपने एक कोच की वजह से शर्मसार होना पड़ा है। इन दिनों अपने खेल को लेकर विश्वभर में चर्चा बटोर रही पाकिस्तान टीम अब शर्मिंदगी झेल रही है। हाल ही में आ रही खबरों की माने तो कोच पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद उसे बोर्ड ने निलंबित करने का फैसला किया है। क्या है पीसीबी (PCB) से जुड़ी ये बड़ी खबर आइये जानते हैं इस रिपोर्ट के जरिए।
कोच की वजह से शर्मसार हुआ PCB
दरअसल मुल्तान (Multan) रीजन के कोच नदीम इकबाल (Nadeem Iqbal) अपने करियर के दौरान एक तेज गेंदबाज के तौर पर जाने जाते थे और उन्होंने उसी टीम के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया था। जिसमें तेज गेंदबाज वकार यूनिस जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी शामिल थे। पीसीबी (PCB) के एक अधिकारी ने उन पर लगे आरोपों को सही करार देते हुए बताया कि उन्होंने इस मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या नदीम ने बोर्ड के साथ अपनी नौकरी की शर्तों का उल्लंघन किया है या नहीं।
अपने खेल के दिनों में 50 वर्षीय नदीम को यूनिस की तुलना में एक बेहतर गेंदबाज माना जाता था। जिसने अपने लिए एक ऐसे व्यक्ति के रूप में नाम कमाया, जो गेंद को तेजी के साथ स्विंग कर सकता था। एक मैच के दौरान नदीम ने सात विकेट चटकाए थे और कराची में नेशनल बैंक की टीम को 20 रन पर आउट करने में अपनी टीम की मदद की थी। ख़ैर महिला खिलाड़ी ने अब इसी कोच के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
PCB के अधिकारी ने इस मामले पर जांच को लेकर दी जानकारी
हाल ही में पीड़ित महिला खिलाड़ी ने अपने जारी किए गए बयान में कहा कि वह कुछ साल पहले मुल्तान में पीसीबी महिला ट्रायल के लिए गई थीं जब नदीम उस टीम के कोच थे। महिला खिलाड़ी ने एक के जरिए दावा करते हुए कहा कि,
‘वह महिला टीम में मुझे चुनने और बोर्ड (PCB) में नौकरी दिलाने के वादे के साथ मेरे पास आए। लेकिन, समय के साथ वह मेरा यौन शोषण करता रहा और अपने दोस्तों को भी शामिल करता रहा। उसने मेरा वीडियो भी बनाया और बाद में ब्लैकमेल करता रहा।’
पीसीबी के एक अधिकरी ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि,
‘जाहिर तौर पर हम ऐसी कोई आपराधिक जांच नहीं कर सकते जो पुलिस को करनी है। लेकिन, हमारी जांच से पता चलेगा कि क्या उसने हमारे साथ अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन किया है’
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी महिला क्रिकेटर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इससे पहले 2014 में पांच युवा महिला क्रिकेटरों ने मुल्तान के एक निजी क्रिकेट क्लब के अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पिछले साल पाकिस्तान के टेस्ट लेग स्पिनर यासिर शाह पर भी एक युवती का यौन उत्पीड़न करने में अपने दोस्त की मदद और बाद में उसे धमकाने का आरोप लगा था।
Tags: PCB, नदीम इकबाल, पाकिस्तान, यौन शोषण,