PAK vs SA: भारत को हारने वाली साउथ अफ्रीका पर भारी पड़ा पाकिस्तान, 33 रनो से जीत कर पाक ने सेमीफइनल की अपनी उम्मीद को रखा ज़िंदा

पाकिस्तान

टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 202) के 36वें मैच में आज यानी 03 नवंबर को पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका (PAK vs SA) के बीच सिडनी क्रिकेट मैदान (SCG) पर मुकाबला खेला गया। सेमीफइनल की जंग के लिए दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा था। वहीं इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 185 रन बनाए।

जबकि साउथ अफ्रीका टीम के सामने 120 गेंदों में 186 रनों का लक्ष्य है। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 14 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बना सकी। जिस वजह से पाकिस्तान ने इस मैच को 33 रनो से अपने नाम कर लिया है।

पाकिस्तान की पारी, 20 ओवर में 185/9

पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 185 रन बनाये। उसने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य दिया। शादाब खान ने टीम ने लिए सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। इफ्तिखार अहमद ने 51, मोहम्मद हारिस और मोहम्मद नवाज ने 28-28 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम छह, मोहम्मद रिजवान चार, शान मसूद दो और हारिस रऊफ तीन रन बनाकर आउट हुए।

नसीम शाह पांच रन बनाकर नाबाद रहे। मोहम्मद वसीम जूनियर खाता नहीं खोल पाए। साउथ अफ्रीका के लिए एनरिच नोर्त्जे ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी और तबरेज शम्सी को एक-एक सफलता मिली।

साउथ अफ्रीका की पारी, 14 ओवर में 108/9

पाकिस्तान को पहली सफलता शाहीन अफरीदी ने दिलाई। उन्होंने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक को आउट कर दिया। डी कॉक पांच गेंद पर खाता खोले बगैर मोहम्मद हारिस को कैच थमा बैठे। उनके बाद रीले रूसो क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर कप्तान तेम्बा बावुमा थे। पाकिस्तान को दूसरी सफलता शाहीन अफरीदी ने तीसरे ओवर में दिलाई।

उन्होंने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर रीले रूसो को आउट कर दिया। रूसो थर्ड मैन पर नसीम शाह को कैच थमा बैठे। उन्होंने एक छक्के की मदद से छह गेंद पर सात रन बनाए। रूसो के आउट होने के बाद एडेन मार्करम क्रीज पर आए। साउथ अफ्रीका को दोहरा झटका आठवें ओवर में लगा। शादाब खान ने पहले कप्तान तेम्बा बावुमा और फिर एडेन मार्करम को आउट कर दिया।

बावुमा ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद रिजवान को कैच थमा बैठे। उन्होंने 19 गेंद पर 36 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर एडन मार्करम क्लीन बोल्ड हो गए। मार्करम ने 14 गेंद पर चार चौकों की मदद से 20 रन बनाए।

PAK vs SA : दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद रिजवान (उपकप्तान), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह।

दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (उपकप्तान), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी।