PAK vs NED: क्या नीदरलैंड्स के खिलाफ भी पाकिस्तान के बल्लेबाजों का होगा काम-तमाम?, जानें क्या कहती हैं पर्थ की पिच रिपोर्ट

By Twinkle Chaturvedi On October 30th, 2022
PAK vs NED: क्या नीदरलैंड्स के खिलाफ भी पाकिस्तान के बल्लेबाजों का होगा काम-तमाम?, जानें क्या कहती हैं पर्थ की पिच रिपोर्ट

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में 30 अक्टूबर का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) और नीदरलैंड्स (NEITHERLANDS) के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम (OPTUS STADIUM) में दोपहर 12ः30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का टी20 वर्ल्ड कप में अब तक बुरा हाल हैं। पाकिस्तान जिसने अपना पिछला मुकाबला जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) से 1 रन से हारा था वहीं नीदरलैंड्स अपना पिछला मुकाबला भारत (INDIA) से 56 रनों से हार कर आ रही हैं। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी ज्यादा अहम हैं।

क्योंकि यहां से एक जीत उनको आगे और हार टूर्नामेंट से बाहर कर सकती हैं। नीदरलैंड्स की बात करें तो टीम की गेंदबाजी मजबूत नजर आती है, वहीं गेंदबाजी पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बेस्ट हैं। उनके बल्लेबाजों के चलते टीम को बार-बार शर्मिंदा होना पड़ रहा हैं। दोनों के बीच इस अहम मुकाबले में पिच बड़ा रोल अदा करेगी। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले के दौरान पर्थ के पिच का क्या हाल रहेगा।

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स पर्थ पिच रिपोर्ट

पाकिस्तान टीम की बात करें तो अब तक खेले गए दोनों ही मैचों में टीम की गेंदबाजी अच्छी रही हैं। लेकिन टीम के अहम बल्लेबाज बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप हैं। नीदरलैंड्स की गेंदबाजी भी अब तक अच्छी देखी गयी हैं, लेकिन टीम के पास अच्छे बल्लेबाज नहीं हैं जहां टीम मात खाती दिख रही हैं। दोनों के बीच मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा।

पिच रिपोर्ट के अनुसार पर्थ के पास अच्छी और सच्ची पिच है जो गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को खुश रखेगी। पिच की तेज प्रकृति तेज गेंदबाजों को ऑल आउट होने के लिए प्रोत्साहित करेगी लेकिन बल्लेबाज अपने शॉट खेलने के इच्छुक होंगे क्योंकि वे यहां उछाल पर भरोसा कर सकते हैं। त्वरित आउटफ़ील्ड उनके शॉट्स के लिए भी उचित मूल्य प्रदान करेगा। बल्लेबाज अपने प्राथमिक स्कोरिंग क्षेत्र के रूप में छोटी सीधी सीमा को भी निशाना बना सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

नीदरैलैंड्स टीमः  मैक्स ओडोड, विक्रमजीत सिंह, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कॉपर, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), टिम प्रिंगल, टिम वैन डेर गुग्टेन, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकरन, रूलोफ वैन डेर मेरवे।

पाकिस्तान टीमः मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद नवाज, इफ्तिखार अहमद, शान मसूद, असिफ अली, हैदर अली, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हरिस रौफ।

 

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, बाबर आजम, स्कॉट एडवर्ड्स,