PAK vs NED: हार के दाग को मिटाने उतरेगी पाकिस्तान और नीदरलैंड्स, जानें इस धमाकेदार मुकाबले को कहां देख पाएंगे FREE

By Twinkle Chaturvedi On October 30th, 2022
PAK vs NED: हार के दाग को मिटाने उतरेगी पाकिस्तान और नीदरलैंड्स, जानें इस धमाकेदार मुकाबले को कहां देख पाएंगे FREE

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में 30 अक्टूबर का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) और नीदरलैंड्स (NEITHERLANDS) के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम (OPTUS STADIUM) में दोपहर 12ः30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का टी20 वर्ल्ड कप में अब तक बुरा हाल हैं। पाकिस्तान जिसने अपना पिछला मुकाबला जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) से 1 रन से हारा था वहीं नीदरलैंड्स अपना पिछला मुकाबला भारत (INDIA) से 56 रनों से हार कर आ रही हैं। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी ज्यादा अहम हैं।

क्योंकि यहां से एक जीत उनको आगे और हार टूर्नामेंट से बाहर कर सकती हैं। नीदरलैंड्स की बात करें तो टीम की गेंदबाजी मजबूत नजर आती है, वहीं गेंदबाजी पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बेस्ट हैं। उनके बल्लेबाजों के चलते टीम को बार-बार शर्मिंदा होना पड़ रहा हैं। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस धमाकेदार मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख पाएंगे आइए आपको बताते हैं-

कब और कहां खेला जाएगा न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच मैच

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड में पहला मुकाबला 30 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारतीय समय दोपहर 12ः30 बजे से खेला जाएगा।

कहां देख सकते हैं  मैच का लाइव टेलीकास्ट

पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच  मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (STAR SPORTS NETWORK) के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में देखा जा सकता है।

कहां देख सकते हैं मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग

पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सबस्क्रिप्शन के साथ डिजनी प्लस हॉटस्टार (DISNEY PLUS HOTSTAR) पर देख सकते हैं, अगर आपके पास JIO TV है तो आप इसे FREE में देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

नीदरैलैंड्स टीमः  मैक्स ओडोड, विक्रमजीत सिंह, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कॉपर, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), टिम प्रिंगल, टिम वैन डेर गुग्टेन, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकरन, रूलोफ वैन डेर मेरवे।

पाकिस्तान टीमः मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान),  मोहम्मद नवाज, इफ्तिखार अहमद, शान मसूद, असिफ अली, हैदर अली,  शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हरिस रौफ।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स,