PAK vs HK: हांगकांग के खिलाफ खुशदिल शाह ने SKY की दिलाई याद, आखिरी ओवर में फिर जड़े 4 छक्के, देखें VIDEO
PAK vs HK: हांगकांग के खिलाफ खुशदिल शाह ने SKY की दिलाई याद, आखिरी ओवर में फिर जड़े 4 छक्के, देखें VIDEO

हांगकांग और पाकिस्तान (PAK vs HK) के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 का स्कोर खड़ा किया। जिसके बाद हांगकांग की टीम को 194 रनों का टारगेट मिला। कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) टीम को अच्छी शरुआत दिलाने में असफल रहे। लेकिन खुशदिल शाह (Khushdil Shah) ने टीम की पारी का अंत शानदार अंदाज में किया और मोहम्मद रिजवान (रिज़वान) के साथ एक अच्छी साझेदारी निभाते हुए टीम के स्कोर को 190 के पार पहुंचाया।

यहाँ खास बात है कि भारत के खिलाफ आखिरी ओवर में 4 छक्के खाने के बाद हांगकांग ने पाकिस्तान के खिलाफ भी वही कहानी दोहराई। इस बार खुशदिल शाह ने फैंस को सुर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) की याद दिलाई।

हांगकांग के खिलाफ खुशदिल ने सुर्यकुमार यादव की दिलाई याद

पाकिस्तान ने अपनी पारी की शुरुआत कुछ खास नहीं की। टीम ने तीसरे ओवर में ही कप्तान बाबर आजम को अपनी पहली विकेट के रूप में खो दिया था। लेकिन दूसरे सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने टीम के लिए 78 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। बाबर के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए फखर जमान 41 गेंदों पर 53 रन बनाकर एहसान खान की गेंद पर आउट हो गए।

वह जब आउट हुए तो टीम का स्कोर 35 रन था। उनके पवेलियन लौटने के बाद मोर्चा संभालने के लिए खुशदिल शाह मैदान पर उतरे।टीम के कप्तान की उम्मीदों पर खड़ा उतरते हुए शाह ने 15 गेंदों पर 35 रन की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली।

उन्होंने रिजवान के साथ बेहतरीन साझेदारी निभाते हुए टीम के स्कोर को 129 से सीधा 193 पर पहुंचा दिया। उन्होंने पारी के 20वें ओवर की चार गेंदों पर बैक टू बैक चार छक्के जड़े। खुशदिल की इस से भारत में MR 360 प्लेयर सुर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) की पारी याद आ गई। जिन्होंने ठीक एक दिन पहले ही हांगकांग के खिलाफ आखिरी ओवर में शानदार 4 छक्के जड़े थे।

यहाँ देखें वीडियो

ऐसा रहा मैच का हाल

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर-4 में एंट्री पाने के लिए आज यानी 2 सितंबर को पाकिस्तान और हांग-कांग क्रिकेट टीम के बीच शारजाह (Sharjah Cricket Stadium) में मैच खेला गया। इस करो या मरो मुकाबले में हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य दिया है।

जिसके जवाब में हांगकांग की टीम 10.4 ओवर में 38 रन पर ढ़ेर हो गई, और पाकिस्तान ने 155 रनो से मैच जीत लिया। इसी जीत के साथ अब एशिया कप में इस रविवार दोबारा भारत पाकिस्तान का महामुकाबला कन्फर्म हो गया।