PAK vs AFG: पाकिस्तान के गेंदबाज़ो का घमंड तोड़ेगी अफगानिस्तान की ये सलामी जोड़ी, दोनों ने पिछले मैच में दिखाया था ट्रेलर

एशिया कप (Asia Cup 2022) में पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan vs Afghanistan) के बीच बुधवार यानी 7 सितंबर को मैच खेला जाने वाला है। शारजाह में होने वाले इस मैच को जीतकर अफगानिस्तान के पास इतिहास रचने का मौका है। लेकिन अगर पाकिस्तान जीती तो अफगानिस्तान का एशिया कप का सफर यही खत्म हो जायेगा और पाकिस्तान की टीम सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी।
फाइनल को उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए अफगानिस्तान को पाकिस्तान (PAK vs AFG) के खिलाफ जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। इसके लिए कप्तान मोहम्मद नबी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव का रुख जरूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं अफगानिस्तान पाकिस्तान को चुनौती देने के लिए किन दो खिलाड़ियों को सलामी जोड़ी बना सकती है।
पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान टीम की सलामी जोड़ी

अफगानिस्तान टीम की सलामी जोड़ी की बात की जाये तो यहां किसी भी प्रकार के बदलाव की गुंजाइश नजर नहीं आती है। हजरतुल्लाह जजई (Hazratullah Zazai) और रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) अबतक खेले गए तीनों मुकाबलों में तूफ़ानी शुरुआत करते हुए नजर आए हैं। खासकर गुरबाज को पिछले मैच मेन अफगानिस्तान की हार के बावजूद मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
क्योंकि उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों का सामना करते हुए 82 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं जजई भी आक्रमक अंदाज से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। इस जोड़ी के चलते अफगानिस्तान को दायें और बाएं हाथ के बल्लेबाज का कॉमबीनेशन भी देखने को मिलता है। ऐसे में इन दोनों बल्लेबाजों को एक बार पाकिस्तान के खिलाफ खेलना लगभग तय माना जा सकता है।
पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम में होगा ये बदलाव

अफगानिस्तान टीम के मिडल ऑर्डर में इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) मजबूत कड़ी है। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए वे पारी को संभालने के साथ ही बड़े शॉट्स लगाने की भी क्षमता रखते हैं। बांगलादेश के खिलाफ उनकी सुलझी हुई पारी ने अफ़गान टीम को मैच में बनाए रखा और फिर जीत भी हासिल करवाई। उनका साथ देते हुए नंबर-4 पर कप्तान मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) और फिर धाकड़ फॉर्म में चल रहे नजीबुल्लाह जादरान (Najibullah Zadran) का प्लेइंग एलेवन का हिस्सा होना लाजमी है।
हालांकि इस बीच एक बड़ा बदलाव करते हुए नबी अनुभवी समीउल्लाह शेनवारी (Samiullah Shinwari) की जगह युवा अजमतुल्लाह ओमरजई (Ajmatullah Omarzai) को दोबारा प्लेइंग एलेवन में शामिल कर सकते हैं। आखिरी मैच मेन ओमरजई की तबीयत खरब होने के चलते शेनवारी को मौका दिया गया था। ओमरजई निचले क्रम में बल्ले से योगदान देने के साथ ही गेंदबाजी से भी कुछ ओवर कर सकते हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान टीम की संभावित प्लेइंग-XI

अफगानिस्तान टीम – हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रहमानुल्ला गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़दरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़दरान, करीम जनत, अजमतुल्लाह ओमरजई , राशिद खान, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी।
Tags: एशिया कप, पाकिस्तान और अफगानिस्तान, सलामी जोड़ी,