PAK vs AFG: ‘ड्रेसिंग रूम से निकलने के बाद मैं…’ आखिरी ओवर में दो छक्के जड़ पाकिस्तान को जीतने के बाद नसीम शाह का बड़ा खुलासा

By Akash Ranjan On September 8th, 2022
PAK vs AFG: 'ड्रेसिंग रूम से निकलने के बाद मैं...' आखरी ओवर में दो छक्के जड़ पाकिस्तान को जीतने के बाद नसीम शाह का बड़ा खुलासा

पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan vs Afghanistan) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के तहत बुधवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने एक विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के हीरो 10वें नंबर के बल्लेबाज और पाकिस्तान के लिए टी 20 डेब्यू करने वाले 20 साल के नसीम शाह (Naseem Shah) रहे। उन्होंने आखिरी ओवर की पहली दो गेंदों पर छक्के ठोक पाकिस्तान को धमाकेदार जीत दिला दी।

नसीम की इस बल्लेबाजी से दुनिया दंग है। 10वें नंबर के बल्लेबाज ने कांटे के इस मैच में अपनी टीम को ऐसी जीत दिलाई जिसने दर्शकों के रौंगटे खड़े कर दिए। इस जीत के बाद पाकिस्तान फाइनल में पहुंच गई है। 11 सितंबर को उसका मुकाबला श्रीलंका से होगा। जबकि अफगानिस्तान और भारत बाहर हो गई हैं।

नसीम ने मैच के बाद प्रजेंटेशन में कहा-

“मुझे खुद के ऊपर पूरा विश्वास था। मैं जानता था कि मैच जिता सकता हूं। मुझे पता था कि इस ओवर में यॉर्कर गेंदें आएंगी। इसके लिए मैं पूरी तरह से तैयार था। मोहम्मद हसनैन से मेरी पहले भी बात हुई थी कि खुद पर विश्वास रखना चाहिए। हिट तो लग सकता है, हम नेट में भी काफी प्रैक्टि्स करते हैं। उससे मैंने अपना बल्ला बदला और कहा कि मेरा बल्ला ठीक नहीं है। मैंने कहा कि मैं मार सकता हूं और हम मैच जीत गए।”

पाकिस्तान को जिताने की जिम्मेदारी

नसीम ने आगे कहा-

“ड्रेसिंग रूम से निकलने के बाद मैं आसिफ भाई के साथ खेल रहा था, मेरी उनसे यही बात हुई कि मैं उन्हें स्ट्राइक देता रहूंगा, लेकिन वह आउट हो गए। इसके बाद मुझे लगा कि अब पाकिस्तान को जिताने की जिम्मेदारी मेरे ऊपर ही है और अल्लाह का शुक्र है कि मैंने पाकिस्तान को जिता दिया।”

‘आज सब भूल गए मैं बॉलर हूं’

आप काफी टी 20 मैच खेल चुके हैं, लेकिन ये मैच जिंदगीभर याद रहेगा? इस बात पर नसीम ने कहा कि,

“हां बिलकुल क्योंकि ये मैच ऐसा ही था, जब किसी टीम के 9 आउट होते हैं तो किसी की भी उम्मीद नहीं होती कि दसवें नंबर का बल्लेबाज मैच जिता दे, लेकिन मेरा खुद पर विश्वास था। मैं हिटिंग की प्रैक्टि्स खूब करता हूं। ये मेरे लिए यादगार मैच रहेगा। मेरी बॉलिंग तो अच्छी रही है, लेकिन आज सब भूल गए कि मैं बॉलर भी हूं। हम यही सोच रहे थे, ये मैच जीतते ही हम फाइनल में पहुंचते, इसलिए मैंने पूरा जोर लगा दिया।”

ऐसा रहा मैच का हाल

पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan vs Afghanistan) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर 4 का आज चौथा मुकाबला 7 सितंबर को शारजाह में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 19.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 13 रन बना कर मैच जीत लिया। इसी के साथ एशिया कप 2022 में अफगनिस्तान के साथ साथ भारत का भी सफर समाप्त हो गया है। वही फाइनल में अब श्रीलंका के बाद पाकिस्तान दूसरा और आखिरी टीम बन गया है।

Tags: एशिया कप 2022, नसीम शाह, पाकिस्तान और अफगानिस्तान,
Exit mobile version