PAK vs AFG: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीता टॉस! चुनी पहले गेंदबाज़ी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

एशिया कप (Asia Cup 2022) में पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan vs Afghanistan) के बीच बुधवार यानी आज 7 सितंबर को मैच खेला जाने वाला है। शारजाह में होने वाले इस मैच को जीतकर अफगानिस्तान के पास इतिहास रचने का मौका है। लेकिन अगर पाकिस्तान जीती तो अफगानिस्तान के साथ साथ भारत का भी एशिया कप का सफर यही खत्म हो जायेगा और पाकिस्तान की टीम सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी।
फाइनल को उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए अफगानिस्तान को पाकिस्तान (PAK vs AFG) के खिलाफ जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। आज के इस मैच से दो नहीं बल्कि तीन टीमों का फैसला होगा।
पाकिस्तान ने जीता टॉस! चुनी पहले गेंदबाज़ी
https://twitter.com/jUnAiD54493769/status/1567506080330141696?s=20&t=XWcOTNqRO0IOK4lAGx-44g
पाकिस्तान और अफगानिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
पाकिस्तान और अफगानिस्तान ( PAK vs AFG) के बीच की यह भिड़ंत काफी रोमांचक होने वाली है। दोनो टीमें इस मैच को जीतने के फिराक में तो होगी ही, इसके अलावा अफगानिस्तान टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार का बदला लेना चाहेगी। दूसरी ओर पाकिस्तान भी अफगानी टीम पर अपना दबदबा कायम करने की कोशिश करेगी।
दरअसल, दोनो टीमों के बीच टी20 के दो मुकाबले खेले गए हैं और दोनो ही मुकाबलों में जीत पाक टीम की हुई है। अफगानिस्तान एक भी टी20 मैच में पाकिस्तान को मात नहीं दे पाया है। पाकिस्तान ने अब तक प्रत्येक मैच में T20 में छह विकेट और पांच विकेट से जीत दर्ज की है।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
अफगानिस्तान टीम – हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रहमानुल्ला गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़दरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़दरान, करीम जनत, अजमतुल्लाह ओमरजई , राशिद खान, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी।
पाकिस्तान टीम – बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान, मोहम्मद रिज़वान, फकर जमान, खुशदिल शाह, शादाब खान, इफ्तिकार अहमद, आसिफ अली, नसीम शाह, हरीश रउफ, मोहम्मद हसनैन।
Tags: एशिया कप, पाकिस्तान और अफगानिस्तान,