PAK vs AFG: पाकिस्तान को हरा कर अफगानिस्तान रच देगी इतिहास? प्लेइंग-XI में कप्तान नबी कराएँगे इस खिलाडी की दोबारा एंट्री

By Akash Ranjan On September 7th, 2022
PAK vs AFG: पाकिस्तान को हरा कर अफगानिस्तान रच देगी इतिहास? प्लेइंग-XI में कप्तान नबी कराएँगे इस खिलाडी की दोबारा एंट्री

एशिया कप (Asia Cup 2022) में पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan vs Afghanistan) के बीच बुधवार यानी 7 सितंबर को मैच खेला जाने वाला है। शारजाह में होने वाले इस मैच को जीतकर अफगानिस्तान के पास इतिहास रचने का मौका है। लेकिन अगर पाकिस्तान जीती तो अफगानिस्तान का एशिया कप का सफर यही खत्म हो जायेगा और पाकिस्तान की टीम सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी।

फाइनल को उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए अफगानिस्तान को पाकिस्तान (PAK vs AFG) के खिलाफ जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। इसके लिए कप्तान मोहम्मद नबी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव का रुख जरूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं अफगानिस्तान पाकिस्तान को चुनौती देने के लिए किन 11 खिलाड़ियों के साथ जा सकता है।

पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम में होगा ये बदलाव

 

अफगानिस्तान टीम के मिडल ऑर्डर में इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) मजबूत कड़ी है। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए वे पारी को संभालने के साथ ही बड़े शॉट्स लगाने की भी क्षमता रखते हैं। बांगलादेश के खिलाफ उनकी सुलझी हुई पारी ने अफ़गान टीम को मैच में बनाए रखा और फिर जीत भी हासिल करवाई।

उनका साथ देते हुए नंबर-4 पर कप्तान मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) और फिर धाकड़ फॉर्म में चल रहे नजीबुल्लाह जादरान (Najibullah Zadran) का प्लेइंग एलेवन का हिस्सा होना लाजमी है।

हालंकी इस बीच एक बड़ा बदलाव करते हुए नबी अनुभवी समीउल्लाह शेनवारी (Samiullah Shinwari) की जगह युवा अजमतुल्लाह ओमरजई (Ajmatullah Omarzai) को दोबारा प्लेइंग एलेवन में शामिल कर सकते हैं। आखिरी मैच मेन ओमरजई की तबीयत खरब होने के चलते शेनवारी को मौका दिया गया था। ओमरजई निचले क्रम में बल्ले से योगदान देने के साथ ही गेंदबाजी से भी कुछ ओवर कर सकते हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान टीम की संभावित प्लेइंग-XI

अफगानिस्तान टीम – हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रहमानुल्ला गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़दरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़दरान, करीम जनत, अजमतुल्लाह ओमरजई , राशिद खान, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी।

Tags: एशिया कप, पाकिस्तान और अफगानिस्तान,
Exit mobile version