पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan vs Afghanistan) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर 4 का आज चौथा मुकाबला 7 सितंबर को शारजाह में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 19.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 13 रन बना कर मैच जीत लिया।

इसी के साथ एशिया कप 2022 में अफगनिस्तान के साथ साथ भारत का भी सफर समाप्त हो गया है। वही फाइनल में अब श्रीलंका के बाद पाकिस्तान दूसरा और आखिरी टीम बन गया है।

अफगानिस्तान की पारी, 20 ओवर में 129/6

पाकिस्तान और अफगानिस्तान (PAK vs AFG) के बीच खेले गए इस मैच में अफ़ग़ान टीम को पहला झटका रहमानुल्ला गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) के रूप में लगा जो हारिस रउफ (Haris Rauf) का शिकार बन बैठे। रहमानुल्ला गुरबाज़ ने शुरुआत अच्छी की थी लेकिन वो ज्यादा देर तक बल्लेबाजी नहीं कर पाए और रउफ का शिकार बन बैठे। गुरबाज़ ने 11 गेंदों में 2 छक्के की मदद से 17 रन बनाए।

इसके बाद मोहम्मद हसनैन (Muhammad Hasnain) ने हज़रतुल्लाह ज़ज़ई (Hazratullah Zazai) को आउट कर अफ़ग़ान टीम को दूसरा झटका दिया जो 17 गेंदों में 4 चौके की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, इस मैच (PAK vs AFG) में अफ़ग़ानिस्तान को तीसरा झटका करीम जनत (Karim Janat) के रूप में लगा जिन्होंने 19 गेंदों का सामना किया और 15 रन बनाकर मोहम्मद नवाज़ का शिकार बने। फिर नजीबुल्लाह ज़दरान (Najibullah Zadran) 10 रन जबकि मोहम्मद नबी 0 रन पर पवेलियन लौटे।

ज़दरान को शादाब खान ने चलता किया जबकि नबी का विकेट नसीम शाह ने लिया। इसके बाद इब्राहिम ज़दरान 37 गेंदों में 2 चौका 1 छक्का की मदद से 35 रन पर रउफ का शिकार बने। राशिद खान (Rashid Khan) ने आखिरी ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाकर महत्वपूर्ण रन जोड़े। राशिद ने नाबाद 18 रन बनाए। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए।

पाकिस्तान की पारी,131/9

मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) और बाबर आजम (Babar Azam) ने पाकिस्तानी पारी की शुरुआत की, लक्ष्य छोटा था तो लगा था कि ये सलामी जोड़ी अच्छी शुरुआत दिलाएंगे। अभी तक बाबर आजम का खराब प्रदर्शन रहा, जो इस मैच में भी बरकारार रहा। फजहल फारुकी ने बाबर आजम को शून्य पर एलबीडबल्यू आउट किया, गेंद इतनी कमाल थी कि बाबर ने रिव्यु लेने की सोची भी नहीं।

तीसरे नंबर पर आए फखर जमन भी साझेदारी करने में नाकाम रहे, वह 5 रन बनाकर रन आउट हुए। उनका इसके गेंदबाज मुजीब से ज्यादा फील्डर मुजीबुल्लाह जादरान के नाम रहा जिन्होंने शानदार डायरेक्ट थ्रो करके फखर को पवेलियन भेजा। इसके बाद तीसरा विकेट रिज़वान का गिरा जिन्हे रशीद खान ने एलबीडबल्यू आउट किया। इसके बाद इफितखार अहमद (30) के रूप में पाकिस्तान को चौथा झटका लगा, उन्हें फरीद अहमद ने इब्राहिम जादरान के हाथों कैच आउट कराया।

राशिद खान ने 17वें ओवर में अफगानिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने शादाब खान को अजमतुल्लाह के हाथों कैच कराया। शादाब ने राशिद की पहली गेंद पर छक्का लगाया। अगली ही गेंद पर वो आउट हो गए। शादाब ने 26 गेंद पर 36 रन बनाए। फजलहक ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर खुशदिल शाह को क्लीन बोल्ड कर दिया।

खुशदिल तीन गेंद पर एक रन ही बना सके। अगले ओवर में फरीद ने हारिस रउफ को क्लीन बोल्ड कर दिया। रउफ खाता नहीं खोल पाए। पाकिस्तान के आठ विकेट गिर गए। पाकिस्तान को 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बड़ा झटका लगा। आसिफ अली को फरीद अहमद ने करीम जनात के हाथों कैच कराया।