PAK vs AFG: ‘सच कहूं तो ड्रेसिंग रूम में हम लोग डर…’ बाबर आजम ने बताया ड्रेसिंग रूम का माहौल, नसीम शाह के छक्कों पर कही ये बात

By Akash Ranjan On September 8th, 2022
PAK vs AFG: 'सच कहूं तो ड्रेसिंग रूम में हम लोग डर...' बाबर आजम ने बताया ड्रेसिंग रूम का माहौल, नसीम शाह के छक्कों पर कही ये बात

बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने सुपर-4 के मुकाबले में अफगानिस्तान को मात देकर एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। अपना पहला मुकाबला भारतीय टीम (Indian Team) से हारने के बाद पाक ने एक दफा भी हार का मुंह नहीं देखा है।

सुपर-4 चरण में पहले भारत से बदला लेने के बाद अब अफगानिस्तान पर फतेह हासिल कर पाकिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका के साथ जगह पक्की कर ली है। इस मैच के बाद बाबर आजम ने अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

बाबर आजम ने जीत के बाद दिया बयान

अफगानिस्तान (PAK vs AFG) के खिलाफ पाकिस्तान को जीत हासिल करने में एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा है। 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भी पाक टीम को 1 विकेट शेष रहते जीत नसीब हुई है, मुकाबले के बारे में बात करते हुए बाबर आजम ने कहा कि उन्हें आखिरी ओवर के दौरान हार का डर लग रहा था। पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि,

“सच कहूं तो ड्रेसिंग रूम में हम लोग डर गए थे। जिस तरह से नसीम शाह ने मैच खत्म किया, वो शानदार था। शारजाह में हमेशा कम स्कोर रहता है और मुजीब और राशिद खान दो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। हम मैच को गहराई तक ले जाना चाहते थे।

जिस तरह से हमने गेंद से शुरुआत की वह शानदार थी। अपनी बल्लेबाजी में हमने अपनी योजनाओं पर अच्छी तरह अमल नहीं किया, लेकिन नसीम शानदार थे। यह पल मुझे जावेद मियांदाद के छक्के की याद दिलाता है। हम इस गति को जारी रखना चाहेंगे और अपनी गलतियों को नहीं दोहराना चाहेंगे।”

ऐसा रहा मैच का हाल

पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan vs Afghanistan) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर 4 का आज चौथा मुकाबला 7 सितंबर को शारजाह में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 19.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 13 रन बना कर मैच जीत लिया। इसी के साथ एशिया कप 2022 में अफगनिस्तान के साथ साथ भारत का भी सफर समाप्त हो गया है। वही फाइनल में अब श्रीलंका के बाद पाकिस्तान दूसरा और आखिरी टीम बन गया है।

Tags: अफगानिस्तान, एशिया कप 2022, बाबर आजम,
Exit mobile version