पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भारत को पटखनी देने की कर ली तैयारी, ये 2 खिलाड़ी भारत का काल बन मचाएंगे तहलका

By Twinkle Chaturvedi On October 16th, 2022
शान मसूद प्रैक्टिस सेशन के दौरान हुए घायल, भारत के खिलाफ खेलना मुश्किल

पाकिस्तानः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 की शुरूआत 16 अक्टूबर से हो चुकी हैं। इस टूर्नामेंट का सबसे धमाकेदार मुकाबला हमें 23 अक्टूबर को देखने मिलेगा जब भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) आपस में टकराएगी। भारत और पाकिस्तान जब पिछले बाद टी20 वर्ल्ड कप 2021 में टकराई थी तो वह इतिहास में दर्ज हो गया था, पाकिस्तान ने पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट में भारत को हराया था।

भारत अब पाक से बदला तो वहीं पाकिस्तान वापस से अपना वहीं खेल दिखाने का सोच रही हैं। इसी बीच पाकिस्तान के दो सबसे अहम खिलाड़ी जो भारत के लिए सबसे बड़े विलेन हैं उनकी वापसी हो चुकी हैं।

शाहीन अफरीदी और फखर जमन भारत का बनेंगे काल

शाहीन अफरीदी (SHAHEEN AFRIDI) और फखर जमन भारत के लिए दो सबसे बड़े दुश्मन हैं। शाहीन अफरीदी ने पिछले वर्ल्ड कप में भारत की बल्लेबाजी को उधेड़ लगाई थी वहीं फखर जमन एशिया कप 2022 में भारत के दुश्मन बनते हुए नजर आए थे। शाहीन अफरीदी जुलाई में चोटिल होकर एशिया कप 2022 से बाहर हो गए थे, शाहीन ने पाकिस्तान के लिए अब तक काफी सारे अहम मैच छोड़े हैं।

फखर जमान (FAKHAR ZAMAN) एशिया कप के बाद चोटिल होकर बाहर हो गए थे, जिसके बाद उन्हें वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया था। लेकिन उमरान कादिर के चोटिल होने के बाद उन्हें वापस से टीम में जगह मिल गयी क्योंकि वह फिट हो चुके हैं। शाहीन अफरीदी भी पूरी तरह ठीक हो चुके हैं जिसके चलते दोनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के लिए काल बनते हुए नजर आएंगे।

पहले वॉर्मअप मैच में धाब जमाएंगे दोनों खिलाड़ी

पाक 17 अक्टूबर को गाबा में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप से पहले वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आएंगी। जिसमें दोनों खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता हैं ताकि वह वर्ल्ड कप से पहले रिद्दम बना सकें। पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ हाल हुई सीरीज में 4-3 से हार झेलनी पड़ी थी।

टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड में ट्राई सीरीज भी अपने नाम की हैं। बाबर आजम (BABAR AZAM) और रिजवान (MOH. RIZWAN) की जोड़ी वापस से पाक के किस्मत बनेगी। वहीं शादाब खान (SHADAB KHAN), मोहम्मद नवाज (MOH. NAWAZ) और हैदर अली (HAIDER ALI) जैसे खिलाड़ी पाकिस्तान टीम में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्मअप में पाकिस्तान की प्लेइंग 11

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमन, शान मसूद, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हरिस रऊफ, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, पाकिस्तान क्रिकेट टीम, फखर जमन, भारत बनाम पाकिस्तान, शाहीन अफरीदी,