इमरान खान पर हुए अटैक को लेकर पाकिस्तानी खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, बाबर आजम से लेकर शादाब खान भड़के

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर व पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (IMRAN KHAN) के साथ एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो चुका हैं। इमरान खान अपनी राजनीतिक पार्टी के लिए मोर्चा निकालते हुए नजर आ रहे थे जिस दौरान उन पर एक शख्स ने गोली चला दी। इस खबर ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप में नजर आ रही हैं, पाक खिलाड़ियों को जब इस बात का मालूम पड़ा तो वह भी इस घटना का निंदा करते हुए नजर आ रहे हैं। खिलाड़ियों ने इस घटना में अपनी राय रखते हुए देश की अमन और शांति की प्रार्थना की हैं।
यह भी पढ़े– पाकिस्तान में शुरू हुआ खूनी खेल इमरान खान पर सरेआम इस शख्स ने चलाई गोली, कहा- वो लोगों को गुमराह करता हैं
बाबर आजम का भड़का गुस्सा
इमरान खान जब कल इस्लमाबाद में अपनी पॉर्टी के लिए रैली करने के लिए निकले थे तब रास्ते में ही उन पर किी ने गोली से हमला कर दिया अच्छी बात यह रही कि किसी को भी इस घटना में ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई। इमरान खान भी इस वक्त सही सलामत हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान में घटी यह घटना निंदा करने के लायक हैं। घटित इस घटना पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों का गुस्सा भी सामने नजर आ रहा हैं।
पाक के कप्ता बाबर आजम ने काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं सोशल मीडिया में उन्होने इस घटना की निंद करते हुए लिखा- “इमरान खान पर हुए इस जघन्य हमले की कड़ी निंदा करते हैं। अल्लाह कप्तान को सलामत रखे और हमारे प्यारे पाकिस्तान की हिफाजत करें, आमीन। बाबर आजम के साथ ही शादाब खान, मोहम्मद वासिम और कई अन्य खिलाड़ियों ने इस घटना को लेकर अपना गुस्सा प्रकट किया हैं।
https://twitter.com/babarazam258/status/1588150793185775618?s=20&t=rJP0CsObsj50tczHKWx6zA
यहां देखें पाकिस्तानी खिलाड़ियों के ट्विट-
https://twitter.com/MHafeez22/status/1588145789217669120?s=20&t=L7OUsaTK2bY2c7IlSe-NNw
https://twitter.com/76Shadabkhan/status/1588160622126055425?s=20&t=JM7-z0TNh6FYmPuvW1rDnQ
https://twitter.com/shoaib100mph/status/1588149592629051393?s=20&t=ZIBBNPe7QPusSAYHLjaT1w
https://twitter.com/wasimakramlive/status/1588145015095787522?s=20&t=T9tJWqoINjNGJZZTr-kigQ
Tags: इमरान खान, पाकिस्तान, बाबर आजम,