“भारतीय टीम को 15-20 साल तक नहीं खलेगी दिग्गज खिलाड़ियों की कमीं”, भारत के भविष्य पर इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने हाल ही में वेस्टइंडीज (WEST INDIES) को वनडे सीरीज में 3-0 से हराकर शानदार खेल दिखाया हैं। भारत को हर मैच में युवा मैच विनरों की सौगात हुई। इस वनडे सीरीज के बाद भारत टी-20 सीरीज भी आज 29 जुलाई से रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलती दिखाई देगी। इन सारे सीरीजों से भारतीय मैनेजमेंट आगामी टी-20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) और एशिया कप (ASIA CUP) के लिए टीम तलाश करती हुई दिखाई दे रही हैं।
टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौका देती दिखाई दे रही हैं। वहीं बात करें विराट कोहली (VIRAT KOHLI), जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) जैसे खिलाड़ियों की यह खिलाड़ी लगातार खेलते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल (KAMRAN AKMAL) ने भारतीय टीम के भविष्य को लेकर एक बड़ी प्रतिक्रिया दी हैं।
भारतीय टीम ने अपने भविष्य की पहचान कर ली हैं- कामरान अकमल
भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में आजकल हमें कई सारे बदलाव देखने को मिलते हैं। खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम अलग-अलग कप्तानों के साथ भी नजर आती हैं। इन सारे बदलावों से एक बात अच्छी यह हैं कि टीम को किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर रहना नहीं पड़ेगा। बड़े खिलाड़ियो की गैरमौजूदगी पर कोई और खिलाड़ी भी जिम्मेदारी का भरपूर फायदा उठाते दिख सकते हैं।
हाल ही में पाकिस्तान (PAKISTAN) के खिलाड़ी कामरान अकमल (KAMRAN AKMAL) ने भारतीय मैनेजमेंट की तारीफ की हैं। उन्होने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से कहा हैं कि-
“2019 विश्व कप के बाद, मुझे लगता है कि भारत ने लगभग 50 खिलाड़ियों को मौका दिया है। उन्होंने अपने भविष्य की पहचान कर ली है, जो वर्तमान पीढ़ी के जूते उतारने के बाद कार्यभार संभालेंगे। इस तरह खिलाड़ी परिपक्व होते हैं। इससे पहले, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के दृश्य से जाने के बाद, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन और जसप्रीत बुमराह ने पदभार संभाला था।”
“जब युवराज सिंह और सुरेश रैना चले गए, तो किसी को लगा कि एक शून्य होगा भारतीय टीम में। लेकिन, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि अगले 15-20 वर्षों तक भारतीय टीम में कोई कमी नहीं होगी।”
भारतीय क्रिकेट सही दिशा में आगे बढता रहे- कामरान अकमल
वेस्टइंडीज दौरे में भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह खेलते दिखाई नहीं दिए थे। इनकी गैरमौजूदगी के बावजूद भी टीम इंडिया ने 3-0 से सीरीज जीती और इस जीत के हकदार युवा खिलाड़ी हैं। शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों ने आगे आकर जिम्मेदारी संभाली हैं। कामरान अकमल का कहना हैं कि बड़े खिलाड़ी के संन्यास लेने के बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम सही दिशा में बढ़ेगा।
Tags: कामरान अकमल, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,“वेस्टइंडीज श्रृंखला से भारत के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक प्रदर्शन बेंच स्ट्रेंथ का रहा है। रोहित, कोहली और धवन जैसे बड़े नाम के संन्यास लेने पर भारत को कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी यह जिम्मेदारी संभालेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि भारतीय क्रिकेट सही दिशा में आगे बढ़ता रहे। उसकी बल्लेबाजी। उसके पास अपने स्ट्रोक खेलने के लिए इतना समय है। ”