वनडे वर्ल्ड कप 2023ः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा हैं। हर टीमें इसे लेकर उत्साहित हैं वह इसे अपने नाम करने के लिए पूरा जोर दिखाती हुई नजर आएगी। अगले साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI WORLD CUP) खेला जाएगा। जिसके लिए आईसीसी ने वर्ल्ड कप सुपर लीग पाइंट्स टेबल बनाई है। इस पाइंट्स टेबल में टॉप-8 टीमें ही सीधा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई होंगी बाकी बची टीमों को क्वालिफायर राऊंड खेलकर इस टूर्नामेंट में प्रवेश करना होगा। आइए आपको इस पाइंट्स टेबल में भारत का हाल और किस टीम का हाल बुरा हैं और बाकी टीमों का मौजूदा हाल बताते हैं-
भारतीय टीम हैं पाइंट्स टेबल में नंबर-1 पर
भारतीय टीम (INDIAN TEAM) अपनी हर वनडे सीरीज में जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही हैं। हम भारत के इस साल जुलाई दौरे से बात करें तो भारत ने पहले इंग्लैंड, फिर वेस्टइंडीज, जिम्मब्वे और हाल ही में साऊथ अफ्रीका को वनडे सीरीजों में हराया हैं। लगातार जीत से भारत वर्ल्ड कप सुपर लीग पाइंट्स टेबल में 18 मैच में 13 जीत और 129 पाइंट्स के साथ नंबर-1 पायदान पर हैं।
इंग्लैंड (ENGLAND) 18 में 12 जीत और 125 पाइंट्स के साथ नंबर-2 पायदान पर हैं। आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) 18 में 12 जीत और 120 पाइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर हैं। बांग्लादेश ((BANGLADESH) 18 में 12 जीत और 120 पाइंट के साथ चौथे पायदान पर हैं। वहीं पाकिस्तान (PAKISTAN) भी 18 में 12 जीत और 120 पाइंट के साथ नंबर-5 पर हैं।
यहां देखें पाइंट्स टेबल

वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती हैं साऊथ अफ्रीका
आईसीसी अगले साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए वर्ल्ड कप सुपर लीग (ICC WORLD CUP SUPER LEAGUE) पाइंट्स टेबल की घोषणा की हैं। वनडे मैच खेलते वक्त जो भी टीम मैच जीतती हैं उनके खाते में 10 पाइंट जुड़ जाते हैं और वो पाइंट्स टेबल में आगे बढ़ते हैं। हाल ही में साऊथ अफ्रीका भारत के साथ वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आई थी। जिसमें उन्हें 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।
इस वक्त साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) वनडे वर्ल्ड कप से बाहर होने के कगार पर हैं। इस पाइंट्स टेबल में 59 पाइंट्स के साथ 11वें पायदान पर हैं। साऊथ अफ्रीका अगर टॉप-7 में पहुंच पाती हैं तभी वो वर्ल्ड कप का हिस्सा बन सकती हैं। नहीं तो उन्हें वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए क्वालिफायर मुकाबला खेलना पड़ेगा।
