बीसीसीआई: भारत क्रिकेट टीम 2013 के बाद से कोई भी आइसीसी टूर्नामेंट जीतने में नाकाम रही है. कभी फाइनल कभी सेमीफाइल तो कभी लीग स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. पिछले दो सालों में दो टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है जिसके बाद प्लेयर्स के साथ-साथ कोच, चयनकर्ता और बीसीसीआई फैंस के निशाने पर है.
हार से सबक लेने की तैयारी!
ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार और 2023 वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर बीसीसीआई ने एक रिव्यू मीटिंग ली. इस मीटिंग में राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा और एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण मौजूद थे, वहीं बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए.
वर्ल्ड कप 2023 के लिए 20 क्रिकेटरों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए
बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. जिनमें खिलाड़ियों के वर्क लोड कप्तानी और फिटनेस शामिल रहे, सबसे अहम फैसला बीसीसीआइ ने भारत की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर रहा जिसके लिए बीसीसीआई ने 20 प्रमुख खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है. ये वो खिलाड़ी होंगे, जिन्हें वर्ल्ड कप से पहले वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए रोटेट किया जाएगा. हालांकि, वो 20 खिलाड़ी कौन होंगे? इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है.
ओपनिंग में रोहित का साथ देने के लिए कई दावेदार
अगर हम संभावित खिलाड़ियों पर नजर डालें तो कुछ नाम पक्के हैं और कुछ ऐसे नाम है जो शामिल होने पर संशय है. अगर टीम अनुभव को तरजीह देती है ते शिखर धवन, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली शीर्ष तीन में मजबूत नजर आते हैं. ओपनिंग स्लॉट के लिए इशान किशन, पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल पर भी नजर रखी जा सकती है.
मीडिल ऑर्डर में इन खिलाडियों की जगह पक्की
टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर युवराज रैना के जाने के बाद से अभी तक सेट नहीं हो पाया है और टीम मिडिल ऑर्डर में 2019 में की गई गलती दोहराना नहीं चाहेगी. मिडिल ऑर्डर की लड़ाई तगड़ी है लेकिन केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ही पहली पसंद रहेगी. सूर्यकुमार यादव को टी20 इंटरनेशनल में अपने शानदार प्रदर्शन करने का इनाम मिल सकता है. अन्य खिलाड़ियों में दीपक हुड्डा और संजू सैमसन होंगे.
ऑलराउंडर्स में इन नामों पर होंगे विचार
ऑलराउंडर की बात करें तो हार्दिक और रवींद्र जडेजा की जगह पक्की है..वहीं अक्षर और सुंदर के प्रदर्शन पर भी टीम की निगाहें होंगी. भारत में मैच होने से ऐसे में स्पिन ऑलराउंडर्स को ज्यादा तवज्जों मिलेगी.
तेज गेंदबाजों पर सबसे ज्यादा फोकस
गेंदबाजी की बात करें तो बुमराह शमी पहली पसंद होंगे. अर्शदीप सिंह बेहतरीन रहे हैं और चयन के दौरान उनको नजरअंदाज करना मुश्किल होगा. अगर भारत स्विंग गेंदबाजी विकल्प के साथ जाता है, तो उसे भुवनेश्वर कुमार या दीपक चाहर में से किसी एक को चुनना होगा. शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज भी इस लिस्ट में शामिल होंगे.
