NZ vs SL : “शतक काफी ख़ास होता है लेकिन.. ” श्रीलंका पर प्रचंड जीत का श्रेय कप्तान केन विलियमसन ने इस खिलाड़ी को दिया

NZ vs SL : “शतक काफी ख़ास होता है लेकिन.. ”, श्रीलंका पर प्रचंड जीत का श्रेय कप्तान केन विलियमसन ने इस खिलाडी को दिया

केन विलियमसन (Kane Williamson) की कप्तानी में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज यानी 29 अक्टूबर को श्रीलंका (Sri Lanka) के साथ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर भिड़ी। इस मैच में दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी।

जहाँ न्यूजीलैंड ने लड़खड़ाती शुरुआत के बाद शानदार स्कोर बनाया वहीं श्रीलंका के मिडिल आर्डर के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए। लेकिन, अंत में न्यूजीलैंड ने 65 रन की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) काफी खुश नजर आये। जिसके बाद उन्होंने एक बयान भी दिया है। तो आइये जानते है उन्होंने क्या कहा है?

श्रीलंका पर प्रचंड जीत पर केन विलियमसन का बयान

श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ ही न्यूज़ीलैंड की टीम अब अपने ग्रुप में 5 पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुँच गयी है। केन (Kane Williamson) की कप्तानी में न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में सीट लगभग पक्की हो गयी है। ऐसे में मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान केन काफी खुश नजर आये और उन्होंने पूरी टीम के अलावा ग्लेन फिलिप्स को जीत का श्रेय देते हुए साथी खिलाड़ियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि,

“यह एक बहुत ही रोमांचक मुकाबला था। यह एक अलग तरह का विकेट था जिसमें आपको टेनिस बॉल के जैसा बाउंस देखने को मिल रहा था और इसलिए स्लो बॉल और कटर काफी उपयोगी साबित हुई। ग्लेन की पारी बेहद शानदार रही। कोई भी शतक काफी ख़ास होता है लेकिन उन्होंने जिस तरह बल्लेबाज़ी की और विरोधी टीम पर दबाव बनाया वो शानदार था।”

“हम शुरुआत में काफी आक्रमाक हो रहे थे। लेकिन पॉवरप्ले के दौरान उन्होंने खेल को सामान्य रूप से खेला। लेंग्थ बॉल खेलना सबसे मुश्किल था तो हमने लेंथ और कटर का इस्तेमाल किया। लड़कों ने जो प्लान बनाया था उस पर बेहतरीन तरीके से अमल किया।”

ऐसा रहा मैच का हाल

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर महत्वपूर्ण मुकाबला खेला गया। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया था।

वही पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। जिसके जवाब में एशियाई चैंपियंस श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर ऑल आउट हो गई। जिस वजह से न्यूजीलैंड ने 65 रनो से मैच जीत लिया है।