NZ vs PAK: सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा कर फाइनल में पंहुचा पाकिस्तान, गेंदबाज़ी के बाद बाबर-रिज़वान की जोड़ी चमकी

टी20 वर्ल्डकप 2022 (T20 World Cup 2022) का पहला सेमीफाइनल आज न्यूजीलैंड और पाकिस्तान (New Zealand vs Pakistan) के बीच आज यानी 09 नवंबर को सिडनी के मैदान पर खेला गया। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच फाइनल के लिए अहम थी। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वह सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी। वही इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाये। जिसके ज़वाब में पाकिस्तान की टीम ने 19.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना कर इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया है। वहीं इस जीत के साथ पाकिस्तान अब 13 नवंबर रविवार को फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
यह भी पढ़ें : NZ vs PAK : टी20 विश्वकप के पहले सेमीफइनल में बारिश करेगी मज़ा ख़राब? जानें न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान मैच की मौसम रिपोर्ट
न्यूजीलैंड की पारी, 20 ओवर में 152/4
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 153 रन का लक्ष्य रखा। इस मैच में न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी। विस्फोटक फिन एलन सिर्फ चार रन बनाकर पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद डेवोन कॉन्वे 21 और ग्लेन फिलिप्स छह रन बनाकर आउट हो गए। 49 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवाकर कीवी टीम संघर्ष कर रही थी।
इसके बाद कप्तान केन विलियमसन और डेरेल मिचेल ने 68 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 117 रन तक पहुंचाया। केन विलियमसन 42 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। वहीं डेरिल मिशेल ने 35 गेंद में नाबाद 53 रन बनाए। अंत में जेम्स नीशम ने 12 गेंद में 16 रन बनाकर न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 152 रन तक पहुंचाया।
पाकिस्तान की पारी, 19.1 ओवर में 153/3
153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की बल्लेबाजी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पारी की शुरुआत की। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी की। दोनों बेहतरीन लय में दिख, और पाकिस्तान की टीम को मजबूत स्थिति में ले गए। इस विश्व कप में यह पहला मौका है, जब इन दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी की।
दोनों ने मिल कर 12वें ओवर की चौथी गेंद पर 1 रन लेने के 100 रनों की साझेदारी की। दोनों के बीच ये आठवीं शतकीय साझेदारी रही। इससे पहले बाबर आजम ने 11वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। 38 गेंदों पर आई ये पारी बिलकुल ख़ास है। इसके बाद बाबर आज़म 42 गेंदों में 53 रन बना कर आउट हुए, और मोहम्मद रिजवान 43 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए।
NZ vs PAK : दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
Tags: टी20 वर्ल्डकप 2022, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान, सेमीफाइनल,