NZ vs IND: ‘इस ठाकुर के हाथ काट दो’ शार्दुल ठाकुर को फैंस ने किया ट्रोल तो दिखा उमरान मलिक के स्पीड का जलवा

By Aditya tiwari On November 25th, 2022
शार्दुल ठाकुर और उमरान मलिक (Umran malik)

न्यूजीलैंड और भारत के बीच आकलैंड में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टिम साउथी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. जिसके बाद भारतीय टीम ने 50 ओवरों में 306 रन बनाए तो इस लक्ष्य का पीछा न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से कर लिया. सोशल मीडिया पर हार के बाद शार्दुल ठाकुर जमकर ट्रोल हो रहे हैं तो वहीं अपनी स्पीड से प्रभावित करने वाले उमरान मलिक की तारीफ भी हो रही है.

शार्दुल ठाकुर हुए ट्रोल तो उमरान मलिक छाए

न्यूजीलैंड की टीम 306 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय मैच में परेशान नजर आ रही थी, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने मात्र एक ओवर में ही 25 रन देकर मैच को गंवा दिया. इस ओवर के बाद भारतीय टीम पूरी तरह से मैच से बाहर हो गई. वहीं वनडे क्रिकेट में अपना डेब्यू मैच खेल रहे उमरान मलिक ने 2 विकेट तो चटकाए लेकिन स्पीड का जादू भी दिखा दिया. जिसके कारण ही हार के बाद भी मलिक की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है. अब जल्द ही इस खिलाड़ी से और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/MohdFaisal1221/status/1596083757777551361?s=20&t=ve3v2Pwo4Z1bD0h0A8NU3A

https://twitter.com/LatestAsiannews/status/1596078688378159104?s=20&t=ve3v2Pwo4Z1bD0h0A8NU3A

https://twitter.com/Master__Cricket/status/1596066875678814210?s=20&t=ve3v2Pwo4Z1bD0h0A8NU3A

Tags: उमरान मलिक, भारत बनाम न्यूजीलैंड, शार्दुल ठाकुर,
Exit mobile version