NZ vs AFG : मेलबर्न में मूसलाधार बारिश ने धोया न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान का मैच, दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक

आईसीसी टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2022) में आज दूसरा मैच न्यूजीलैंड (New Zealand) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच होना था। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना था। बतौर कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) और मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) आमने सामने थे।
लेकिन मूसलाधार बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो पाया जिसके बाद दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रद्द करना पड़ा। वही न्यूजीलैंड ने अपने पहले मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों के बड़े अंतर से हराया था। अफगानिस्तान को इंग्लैंड के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
बारिश के कारण रद्द हुआ मैच
Rain plays spoilsport at the MCG 🌧
Afghanistan and New Zealand share points after the match is called off!#T20WorldCup | #NZvAFG pic.twitter.com/2Z8TmuX1gz
— ICC (@ICC) October 26, 2022
मेलबर्न में भारी बारिश के कारण न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मैच बिना टॉस के ही रद्द कर दिया गया। नियम के अनुसार दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए जाएंगे। अफगानिस्तान का अंक तालिका में खाता खुल गया है, अगर ये मैच होता तो अधिक चांस थे कि न्यूजीलैंड इस मैच को जीतती। न्यूजीलैंड ने इससे पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान अभी तक
केन विलियमसन की कप्तानी में टीम ने पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीता। ये मैच एकतरफा था, जिसमे विकेट कीपर बल्लेबाज डिवॉन कॉनवे ने नाबाद 82 रन बनाए थे। टिम साउथी ने 2.1 ओवरों में 6 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। इस मैच में जीत प्रतिशत का अनुमान न्यूजीलैंड के लिए ज्यादा होगा।
वही मोहम्मद नबी की कप्तानी में अफगानिस्तान को पहले मैच में इंग्लैंड ने 5 विकेट से हराया था। बुधवार को होने वाले मैच में अगर टीम को जीत चाहिए तो गेंदबाजों को प्रभाव छोड़ना होगा।
NZ vs AFG स्क्वाड
अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (w), इब्राहिम जदरान, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जदरान, मोहम्मद नबी (c), अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी, कैस अहमद, नवीन-उल-हक, दरवेश रसूली, मोहम्मद सलीम सफी।
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), टिम साउदी, ईश सोढ़ी, मिशेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, मार्टिन गप्टिल, लैचलन फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, ट्रेंट बोल्ट , फिन एलन।
Tags: आईसीसी टी20 वर्ल्डकप, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान,