NZ vs AFG: न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के रोमांचक मुकाबले से वर्ल्ड कप का चढ़ेगा पारा, जानें कब, कहां और कैसे FREE में देख पाएंगे मैच

By Twinkle Chaturvedi On October 25th, 2022
NZ vs AFG: न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के रोमांचक मुकाबले से वर्ल्ड कप का चढ़ेगा पारा, जानें कब, कहां और कैसे FREE में देख पाएंगे मैच

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में 26 अक्टूबर का दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राऊंड (MCG) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाएगा। न्यूजीलैंड जिन्होने हल्ला मचाते हुए टूर्नामेंट की शुरूआत की हैं, कीवियों ने पहले मैच में आस्ट्रेलिया को उनकी ही जमीं पर 89 रनों से शिकस्त देकर आईना दिखाने का काम किया हैं।

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी और बल्लेबाजी कितनी ज्यादा मजबूत हैं यह हम पिछले मैच में ही देख चुके हैं। दूसरी ओर अफगानिस्तान जिन्हें टूर्नामेंट की शुरूआत हार से करनी पड़ी हैं, टीम ने पहला मुकाबला इंग्लैंड से 5 विकटों से हारा था।

टीम की गेंदबाजी काफी ज्यादा शानदार हैं गेंदबाजी के बल पर अफगानियों ने जीत हासिल करने की कोशिश की थी लेकिन बोर्ड पर उतने ज्यादा रन नहीं थे जिसके चलते हार झेलनी पड़ी। न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला यह मुकाबला काफी ज्यादा शानदार रहने वाला हैं। दोनों टीमें पिछले वर्ल्ड कप में टकराई थी जहां न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की थी। दोनों के बीच होने वाले इस धमाकेदार मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख पाएंगे। आइए इसकी पूरी जानकारी देते हैं।

कब और कहां खेला जाएगा न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच मैच

न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्ता के बीच टी20 वर्ल्ड में पहला मुकाबला 26 अक्टूबर को एमसीजी क्रिकेट स्टेडियम मेलबर्न में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाएगा।

कहां देख सकते हैं  मैच का लाइव टेलीकास्ट

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच  मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (STAR SPORTS NETWORK) के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में देखा जा सकता है।

कहां देख सकते हैं मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सबस्क्रिप्शन के साथ डिजनी प्लस हॉटस्टार (DISNEY PLUS HOTSTAR) पर देख सकते हैं, अगर आपके पास JIO TV है तो आप इसे FREE में देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग 11: फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट

अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग 11: हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज, इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद, फजलहक फारूकी

Tags: केन विलियम्सन, टी20 वर्ल्ड कप 2022, न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान, मोहम्मद नबी,
Exit mobile version