हार की बौखलाहट के बाद विराट कोहली पर “फेक फील्डिंग” का आरोप लगा रहे हैं नुरूल हसन, जानें पूरा मामला

By Twinkle Chaturvedi On November 3rd, 2022
विराट कोहली

विराट कोहलीः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में कल 2 नवंबर के दिन भारत (INDIA) को सेमीफाइनल की रेस में आगे बढ़ने के लिए दो अहम पाइंट मिले वहीं बांग्लादेश (BANGLADESH) को करारी हार खाने के बाद वर्ल्ड कप का सफर खत्म होने की कगार पर हैं। इस हार के बाद बांग्लादेशी फैंस व खिलाड़ी काफी ज्यादा निराश हैं, लेकिन बांग्लादेशी खिलाड़ी नुरूल हसन (NURUL HASAN) इस हार से बौखलए हुए नजर आ रहे हैं। और इसी बौखलाहट के चलते उन्होने भारत पर इलजाम लगाने शुरू कर दिए हैं।

नुरूल हसन ने विराट कोहली को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया हैं उन्होने विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के ऊपर फेक फील्डिंग का आरोप लगा दिया हैं। इस बयान बाजी के बाद सोशल मीडिया का माहौल पूरी तरीके से गर्म हो चुका हैं। आइए आपको बताते हैं कि नुरूल हसन ने क्या-कया कहा हैं-

विराट कोहली पर इलजाम लगा रहे हैं नुरूल हसन

भारत से मिली करारी हार को बांग्लादेश के लिए पचाना आसान नहीं हो रहा है। हार को बदर्शात नहीं कर सके बांग्लादेश के खिलाड़ी नुरूल हसन भारत पर इलजाम लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होने विराट कोहली के ऊपर फेक फील्डिंग का इलजाम लगाते हुए कहा हैं कि अंपायरों ने विराट की हरकत को नजरअंदाज किया है। भारत के खिलाफ मैच हारने के बाद नुरूल हसन ने कहा-

“अगर फैसला बांग्लादेश के पक्ष में जाता तो स्थिति कुछ और हो सकती थी। निश्चित रूप से मैदान गीला था और इसका प्रभाव सभी ने देखा। उस थ्रो को लेकर मुझे लगा कि वह नकली था। हमने इस बारे में चर्चा की थी। अगर पांच जुर्माना उनके ऊपर लगाया जाता तो मैच मारे पक्ष में होता, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ।”

किसी ने नहीं देखा मैदान में जो हुआ

अब हम बात खेल की करते हैं नुरूल हसन के मुताबिक बांग्लादेश की पारी के सातवें ओवर के दौरान विराट कोहली ने ऐसा दिखाने की कोशिश की वह डीप से अर्शदीप के थ्रो को पकड़ करके गेंद को नॉन स्ट्राइकर के छोर पर फेंक रहे हैं हालांकि गेंद तो विराट के हाथ में नहीं थी। लेकिन यह दृश्य ना तो अंपायर ने देखा ना ही बल्लेबाजों ने देखा हैं और ना ही किसी और ने देखा हैं।

अगर किसी ने नहीं देखा हैं तो इस बात पर कोई कर क्या सकता हैं। आईसीसी के नियम 41.5 के अनुसार अगर ऐसा होता हैं तो गेंद को डेड बॉल घोषित कर दिया जाता हैं। साथ ही पेनल्टी के तौर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम को पांच रन दिए जाते हैं।

और बांग्लादेश 5 रनों से ही मैच हार गई हैं। बांग्लादेश भी गेम में थी ऐसा नहीं था कि खेल एकतरफा था अगर कोई बल्लेबाज क्रिज पर ज्यादा समय बिताता तो यह जीत उनकी ही थी। इसलिए बांग्लादेश को गीली पिच और फेक फील्डिंग का बहाना नहीं बनाना चाहिए वह मैच अपने दम पर जीत सकती थी।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, नुरूल हसन, भारत बनाम बांग्लादेश, विराट कोहली,