मुंबई इंडियंस समेत इन 3 देशों के 3 टी20 लीग टीम की मालकिन बनीं नीता अंबानी, जानिए बाकी दोनों टीमों का नाम

By Akash Ranjan On July 21st, 2022
भारत समेत इन 3 देशों के 3 टी-20 लीग टीम की मालकिन बनीं नीता अंबानी, जानिए पूरी डिटेल्स

भारत के बाद रिलायंस ग्रुप (Reliance Industries Limited) ने साउथ अफ्रीका और यूएई में भी टी-20 लीग टीम खरीद ली हैं। इस तरह क्रिकेट वर्ल्ड में रिलायंस का दबदबा और मजबूत हो चुका है। रिलायंस की टी-20 स्कॉवड में सबसे नई टीम दक्षिण अफ्रीका की ‘केपटाउन’ है। जिसे बीते मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ब्रांड ने खरीदा है। इसके साथ ही रिलायंस के पास तीन देशों में तीन टी-20 टीमें हो गई हैं।

रिलायंस के खेमे में शामिल हुई तीन टीमें

रिलायंस के खेमे में शामिल हुई तीन टीमें

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की लोकप्रियता को देखते हुए कई देशों ने घरेलू टी20 लीग की शुरुआत की है। ऐसा ही एक प्रयास क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (Cricket South Africa) ने भी किया है। इस लीग में आईपीएल की 6 फ्रेंचाइजियों ने साउथ अफ्रीका (South Africa) की नई 6 फ्रेंचाइजियों को खरीदा है।

इन्हीं में से एक फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भी है जिसने केपटाउन को खरीदा है। केपटाउन को खरीदने के बाद रिलायंस के स्क्वॉड में अब तीन देशों की टी20 टीमें शामिल हो गई हैं। इनमें भारत, संयुक्त अरब अमीरात और साउथ अफ्रीका शामिल है।

नीता अंबानी ने किया स्वागत

नीता अंबानी ने किया स्वागत

रिलायंस के टी20 स्क्वॉड में नई टीम का स्वागत करते हुए रिलायंस ग्रुप की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने केपटाउन को बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि,

“रिलायंस परिवार में हमारी नई टी20 टीम का स्वागत करते हुए मैं बेहद खुश हूं। हम मुंबई इंडियंस के मजबूत और मनोरंजक क्रिकेट ब्रांड को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) जैसे देश में ले जाने को लेकर उत्साहित हैं, एक ऐसा देश जो क्रिकेट से उतना ही प्यार करता है जितना हम भारतीय करते हैं।जैसे-जैसे मुंबई इंडियंस का वैश्विक क्रिकेट फुटप्रिंट बढ़ता जाएगा, वैसे वैसे खेलों के माध्यम से खुशी और उत्साह फैलाने की हमारी प्रतिबद्धता में इजाफा होता रहेगा।“

आकाश अंबानी ने दी बधाई

आकाश अंबानी ने दी बधाई

वहीं, रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने भी इस विषय में जानकारी देते हुए दर्शकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि,

“दक्षिण अफ्रीकी (South Africa) फ्रेंचाइजी के साथ अब हमारे पास तीन देशों में तीन टी20 टीमें। हम क्रिकेट ईको सिस्टम और ब्रांड मुंबई इंडियंस में अपनी विशेषज्ञता और अनुभव का लाभ उठाने के लिए तैयार हैं ताकि प्रशंसकों को कुछ बेहतरीन क्रिकेट देखने को मिले।“

Tags: नीता अंबानी, मुंबई इंडियन, रिलायंस ग्रुप,
Exit mobile version