निकोलस पूरनः भारत (INDIA) का वेस्टइंडीज दौरा (WEST INDIES TOUR) काफी ज्यादा शानदार जा रहा हैं। वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के बाद अब भारतीय टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज में अपना जलवा दिखा रही हैं। टी-20 सीरीज का पहला मैच 29 जुलाई को ब्रायन लारा क्रिकेट अकेडमी (BRIAN LARA CRICKET ACEADMY) में रात 8 बजे से भारतीय समय से खेला जा रहा था।
वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) ने टॉस जीतकर भारत को गेंदबाजी का न्यौता दिया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रनों का लक्ष्य वेस्टइंडीज के लिए निर्धारित किया था। वेस्टइंडीज की टीम 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 122 रन ही बना पायी। भारत ने यह मुकाबला 68 रनों से जीत लिया हैं।
यह काफी निराशाजनक रहा हैं- निकोलस पूरन
वनडे सीरीज के बाद टी20 सीरीज में भी वेस्टइंडीज (WEST INDIES) की शुरूआत निराशाजनक रही हैं। आज टीम शुरूआत में अच्छी नजर आ रही थी। मगर भारत ने जब चीजों को अपने पक्ष में करना शुरू किया उसके बाद से वेस्टइंडीज वापसी नहीं कर पायी। टीम को आज का पहला टी20 मैच 68 रनों से हारना पड़ा। हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) ने कहा-
“एक टीम के रूप में निराश। यहां की भीड़ बिल्कुल अद्भुत रही है और हमने उन्हें निराश किया है। खिलाड़ी काफी आहत महसूस कर रहे हैं लेकिन टी20 सीरीज का यह पहला मैच है और हम वापसी करना चाहेंगे।”
“[आखिरी दो ओवरों में सर्कल के अंदर पांच क्षेत्ररक्षकों को रखने के लिए मजबूर होने पर] हां, यह था। 18 ओवर में 150 रन थे, हम अनुशासनहीन थे और हमने कीमत चुकाई और लोग यह जानते हैं। 190 हमेशा चुनौतीपूर्ण रहने वाला था।”
अच्छी शुरूआत के बाद भी आगे नहीं ले जा सकें- निकोलस पूरन
वेस्टइंडीज की टीम 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। पिच के हिसाब से भी यह स्कोर काफी ज्यादा था। निकोलस पूरन की टीम 20 ओवर के अंत तक सिर्फ 122 रन ही बना पायी। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ना एक खिलाड़ी को क्रिज पर ठहरना जरूरी होता हैं। कोई भी बल्लेबाज क्रिज पर टिक नहीं पाया, टीम लगातार विकेट खोती नजर आयी। निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) ने आगे बात करते हुए कहा-
“हमें अच्छी शुरुआत मिली लेकिन बल्लेबाज आगे नहीं बढ़ सके। हमने हर बार विकेट गंवाए और हमें कुछ गति मिली और इसकी कीमत हमें चुकानी पड़ी। हम पहले दस ओवरों में पहले ही चार विकेट खो चुके थे और इससे हमें खेल की कीमत चुकानी पड़ी।”
“[सिर्फ एक स्पिनर को शामिल करने के फैसले पर] जब आप इसे देखें तो स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की। आउट मानसिकता उन्हें 170-180 तक सीमित रखने की थी, अतिरिक्त ऑलराउंडर के साथ, हम इसका पीछा करने में सक्षम होते।”
