तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (New Zealand Cricket Board) का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से कुछ समय पहले इनकार कर दिया था। बोल्ट के बाद अब ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने भी खुद को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से विभक्त कर दिया है। अगले माह से शुरू होने वाले t20 वर्ल्ड कप से पहले यह कीवी के टीम के लिए बड़ा झटका है। निशम के इस ऐलान के बारे में जैसे ही सबको पता चला है, उन्हें जमकर ट्रोल करना चालू कर दिया। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात की सफाई दी और बताया कि उनके इस निर्णय के पीछे का असली कारण क्या है?
नहीं साइन किया कांट्रेक्ट
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने जुलाई में 2022-23 के सीजन के लिए कॉन्ट्रैक्ट जारी किए थे। कुछ खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट की सूची में शामिल किया गया,लेकिन जेम्स नीशम का नाम इसमें नहीं था। इस बीच उन्होंने दुनिया में होने वाले t20 लीग के साथ करार किया। ऐसे में आप जब उनको कीवी बोर्ड ने सेंट्रल कांटेक्ट ऑफर दिया तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। वे उन टीमों के साथ नाइंसाफी नहीं करना चाहते हैं, जिन्होंने उन्हें अपने साथ जोड़े रखा।
नीशम की टी20 में खेलने की चाह
सोशल मीडिया पर एक पोस्टर लिखकर उन्होंने बताया कि ‘मैं जानता हूं मेरे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ने के फैसले से सबको ऐसा लग रहा है कि मैंने देश से ज्यादा तरजीह पैसों की दी है। मैंने सोचा था कि मैं जुलाई में कॉन्ट्रैक्ट का ऑफर साइन करूंगा। हालांकि तब मुझे लिस्ट में शामिल नहीं किया गया था। इसी वजह से मैंने बाकी क्रिकेट लीग में खेलने का फैसला किया।
यह मेरे लिए मुश्किल फैसला था। न्यूजीलैंड के लिए खेलना मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैं अपने साथियों के साथ मैदान पर उतरकर बड़े टूर्नामेंट्स में देश को जीत दिलाना चाहता हूं। चाहे मुझे इसके लिए हर रोज मिचेल सैंटनर का स्टुपिड चेहरा देखना पड़े।’
ट्रेंट बोल्ट ने भी कही ऐसी बात
जेम्स नीशम के पहले ऐसा ट्रेंट बोल्ट ने भी किया था पहले ऐसा कहा जा रहा था कि बोर्ड सन्यास की तैयारी में है फिलहाल बाद में उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ समय स्पेंड करना चाह रहे हैं और एक वजह से उन्होंने यह निर्णय लिया है बोल्ट ने कहा था कि ‘यह फैसला मेरी पत्नी गर्ट और हमारे तीन युवा लड़कों के बारे में है। परिवार हमेशा मेरे लिए सबसे बड़ा प्रेरक रहा है और मैं इसे सबसे पहले रखने और क्रिकेट के बाद खुद को जीवन देने के लिए तैयार करने में सहज महसूस करता हूं।’
इसे भी पढ़ें- बाबर आजम ने अपने इस युवा खिलाड़ी की कर दी राहुल द्रविड़ और केन विलियमसन से तुलना, बताया अगला सुपरस्टार
