Neeraj Chopra ने गुजराती स्टाइल में किया गरबा, National Games की ओपनिंग सेरेमनी ही मनाया जश्न
Neeraj Chopra ने गुजराती स्टाइल में किया गरबा, National Games की ओपनिंग सेरेमनी ही मनाया जश्न

ट्रैक और फील्ड एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को हार्दिक पांड्या के होम टाउन में देखा गया। वह नवरात्रि के पावन अवसर पर बड़ौदा पहुंचे जब वह बड़ौदा पहुंचे तो उनका शहर में बड़ा जोरदार से स्वागत किया गया। नीरज चोपड़ा ने अपने चाहने वालों के साथ जमकर डांस किया ऐसा करते हुए एक बार फिर से उन्होंने सबका दिल जीत लिया है। ना सिर्फ स्वागत की बल्कि उनके उनके गरबा के वीडियो भी वह तेजी से वायरल हो रहे हैं।

हार्दिक पांड्या के शहर पहुंचे नीरज

हार्दिक पांड्या के शहर बड़ौदा में नीरज चोपड़ा को लेकर बड़े ही दीवानगी देखने को मिली। क्रिकेट के सितारों को लेकर क्रेज कोई और बात नहीं लेकिन जब नीरज चोपड़ा वहां पर पहुंचे तो उनके स्वागत में सभी लोग भीड़ लगाकर खड़े हो गए और सब ने उनका बड़े गर्मजोशी से स्वागत किया। नीरज चोपड़ा ने क्रिकेट को धर्म समझने वाले देश भारत में जैवलिन को नई पहचान दी है।

अब तक अधिकतर आप सबने नीरज चोपड़ा को स्पोर्ट्स के कपड़ों में ही देखा होगा, लेकिन जब वह बड़ौदा पहुंचे, तो वह गरबा ड्रेस में दिखाई दी। अब उनके स्वागत में बड़ौदा में उनके चाहने वालों ने बहुत तैयारियां कर रखी थी। जब लोगों ने शोर मचाना शुरू किया सब के नारे लगने चालू हो गए गरम-गरम सीरो नीरज भाई हीरो, गरम गरम सीरो नीरज भाई हीरो।

नीरज चोपड़ा ने किया गरबा

फैंस से मुलाकात के बाद वह पल आया जब नीरज चोपड़ा ने गरबा किया और पारंपरिक गरबा परिधान में डांस करते नजर आए। उन्होंने सबका दिल जीत लिया। उनके डांस के स्टेप वैसे ही लग रहे थे जितनी सटीकता से उनका भाला मैदान पर मेडल को जीतता है।

ज्ञात हो कि चोट लगने के बाद वापसी करते हुए नीरज चोपड़ा डायमंड लीग जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। उसके बाद उन्होंने 36वें नेशनल गेम्स में हिस्सा नहीं लिया और जैवलिन से ब्रेक लेकर स्विट्जरलैंड छुट्टियां मनाने चले गए। वहां से उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और अब उसके बाद उनका गरबा डांस नवरात्रि का ये सीजन हिंदुस्तान को पसंद आ रहा है।

इसे भी पढ़ें-खत्म होने का नाम नहीं ले रही भारतीय टीम की मुश्किलें, जसप्रीत बुमराह तगड़ा झटका देकर टी20 वर्ल्ड कप से हुए बाहर