NED vs NAM: नीदरलैंड्स ने ऑलराऊंड प्रदर्शन से नामिबिया को 5 विकटों से दी मात, अब सुपर-12 में एंट्री हैं पक्की
NED vs NAM: नीदरलैंड्स ने ऑलराऊंड प्रदर्शन से नामिबिया को 5 विकटों से दी मात, अब सुपर-12 में एंट्री हैं पक्की

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 18 अक्टूबर को ग्रुप स्टेज का पहला मुकाबला नामिबिया (NAMIBIA) और नीदरलैंड्स (NEITHERLANDS) के बीच जेएमएचबीए (GMHBA) स्टेडियम में सुबह 9ः30 बजे से खेला जा रहा था नामिबिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने जेन फ्रिलिंक (JAN FRYLINCK) के 43 रनों के चलते 121 रन बनाए थे।

नीदरलैंड्स ने 3 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकटों से जीत हासिल कर ली हैं। नीदरलैंड्स अब सुपर-12 पर पहुंचने के बहत करीब पहुंच चुकी हैं नीदरलैंड्स अब ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) के साथ खेलेगी जिसमें अगर वह जीतती हैं तो सुपर-12 में प्रवेश कर ही लेगी।

नीदरलैंड्स ने 5 विकटों से दर्ज की शानदार जीत

नीदरलैंड्स आज नामिबिया द्वारा निर्धारित किए गए 122 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। लक्ष्य का पीछा करने में ओंपनिग साझेदारी अगर स्कोर बोर्ड पर रन जमा पाए तो वह आगे आने वाले बल्लेबाजों के लिए दबाव कम कर देता हैं। नीदरलैंड्स के ओपनिंग बल्लेबाज मैक्स ओ डॉड (MAXX O’DOWD) और विक्रमजीत सिंह (VIKRAMJIT SUNGH) के बीच 59 रनों की शानदार साझेदारी देखने को मिली।

मैक्स ने 35 तो तो विक्रमजीत सिंह ने 39 रन बनाए। यह साझेदारी ने टीम की जीत का नींव रखा फिर बेस डि लेडे (BAS DE LEDE) के नाबाद 30 रनों की पारी के चलते नीदरलैंड्स ने 3 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर 5 विकटों से जीत दर्ज कर ली हैं। नामिबिया के गेंदबाज जेजे स्मिट (JJ SMIT) ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 24 रन और 2 विकेट लेकर टीम के गेम में रखने की कोशिश की।

लेकिन स्कोर उतना ज्यादा नहीं था और क्रिज पर एक सेट बल्लेबाज था जिसके चलते नीदरलैंडेस ने जीत हासिल कर ली। यह नीदरलैंड्स की टूर्नामेंट में दूसरी जीत हैं अब वह क्वालिफाई करने के लिए साफ तौर पर नजर आ रही हैं।

नीदरलैंड्स की गेंदबाजी के आगे बुरी तरह पिटी हैं नामिबिया

नामिबिया ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था नामिबिया की बल्लेबाजी पिछले मैच में ठीकठाक ही नजर आई थी। लेकिन नीदरलैंड्स के सामने आज बल्लेबाज पिटते हुए नजर आए। टीम की ओंपनिग साझेदारी को कॉलिन ऐकरमैन (COLLIN ACCERMEN) ने मात्र 4 रनों पर ही तोड़ दिया।

उसके बीच तीसरे और चौथ क्रम के बल्लेबाज 19 व शून्य के स्कोर पर पवेलियन लैट गए। जेन फ्रिलिंक (JAN FRYLINCK) आज एक बार फिर टीम के संकटमोचक बनकर सामने आए। जेन ने 48 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली जिसमें एक चौके व 1 छक्का शामिल था। जेन की पारी ने नामिबिया को संभालने का काम किया।

जिसके चलते नामिबिया 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना पाई थी। बेस डि लेडे (BAS DE LEDE) ने बल्लेबाजी से टीम को मैच जीतवाया हैं लेकिन वह बल्लेबाजी से पहले गेंदबाजी में भी अपना जौहर दिखा चुके थे। उन्होने अपने 3 ओवर के स्पेल में 18 रन देकर 2 अहम विकेट अपने नाम  किए। जिसके चलते आज उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।