NAM vs UAE: यूएई के नामीबिया को हारने से नीदरलैंड को हुआ फायदा, श्रीलंका के बाद टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 में पहुंचने वाली बनी दूसरी टीम

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) के राउंड-1 में गुप-ए के आखिरी मैच में संयुक्त अरब अमीरात और नामीबिया (NAM vs UAE) के बीच साउथ जिलॉन्ग, विक्टोरिया के जीएमएचबीए स्टेडियम में मैच खेला गया। नामीबिया की टीम मैच जीतती है तो वह अगले दौर में पहुंच जाएगी। अगर हारती है तो नीदरलैंड की टीम पहुंच जाएगी।
इससे पहले नीदरलैंड को हराकर श्रीलंका की टीम पहले ही सुपर-12 में पहुंच गई है। वही इस मैच की बात करे तो यूएई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 148 रन बनाए। जिसके जवाब में नामीबिया की टीम 20 ओवर में 141 रन ही बना सकी। यूएई की इस जीत के बाद नीदरलैंड्स ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 में जाने वाली दूसरी टीम बन गई है।
यूएई की पारी, 20 ओवर में 148/3
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम को मुहम्मद वसीम और वृत्य अरविंद ने धीमी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 8.1 ओवर में 39 रन बनाए। अरविंद 32 गेंदों पर 21 रन बनाकर बर्नार्ड शोल्ट्ज का शिकार बने। वसीम 41 गेंदों पर 50 रन बनाकर बेन शिकोंगो की गेंद पर आउट हुए। अलीशन शरफू 4 रन बनाकर डेविड विसे की गेंद पर आउट हुए। चुन्दंगापॉयल रिजवान और ने 29 गेंदों पर 43 और बसिल हमीद ने 14 गेंदों पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे।
यूएई की टीम एक का स्कोर 18 ओवर में 3 विकेट पर 115 रन था और ऐसा लग रहा था कि टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाएगी। इसके बाद चुन्दंगापॉयल रिजवान और बसिल हमिद ने आखिरी दो ओवर में 33 रन ठोक दिए। डेविड विसे के 19 वें ओवर में 12 रन बने। इसमें एक चौका और छक्का लगा। आखिरी ओवर में जेजे स्मित की जमकर कुटाई हुई। इस ओवर में 21 रन बने। इसमें दो छक्का और एक चौका लगा। नामीबिया की टीम ने पहले मैच में श्रीलंका को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया था।
नामीबिया की पारी, 20ओवर में141/8
149 रनो का पीछा करने उत्तरी नामीबिया के प्रदर्शन की बात करें तो टीम की तरफ से बहद ख़राब बल्लेबाजी देखने को मिली। इस दौरान टीम ने 6 ओवर के भीतर 3 विकेट खोकर सिर्फ 34 रन बनाए। 10 ओवर में नामीबिया की स्थिति बेहद ख़राब थी क्योंकि टीम लगातार एक के बाद के विकेट गंवाती जा रही थी।
इस वजह से टीम का स्कोर 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 53 रन था। आखिरी 10 ओवरों में नामीबिया की टीम ने कुछ शानदार खेल दिखाया। नामीबिया के धाकड़ बल्लेबाज़ डेविड विसे ने शानदार बल्लेबाज़ी दिखाई। डेविड विसे ने 30 गेंदों पर 50 रन बनाये। इनका साथ रूबेन ट्रम्पेलमैन ने भी बखूबी निभाया और ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की।
NAM vs UAE : दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
संयुक्त अरब अमीरात (प्लेइंग इलेवन): मुहम्मद वसीम, वृति अरविंद (डब्ल्यू), चुंदंगापॉयल रिजवान (सी), अलीशान शराफू, अयान अफजल खान, बासिल हमीद, कार्तिक मयप्पन, फहद नवाज, अहमद रजा, जुनैद सिद्दीकी, जहूर खान
नामीबिया (प्लेइंग इलेवन): स्टीफ़न बार्ड, माइकल वैन लिंगेन, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान फ़्रीलिंक, जे जे स्मिट, डेविड विसे, ज़ेन ग्रीन (डब्ल्यू), रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, संयुक्त अरब अमीरात और नामीबिया,