कप्तान बनते ही रोहित शर्मा ने बंद कर दिए इस दिग्गज खिलाड़ी के लिए सभी दरवाजे, अब संन्यास ही बचा हैं आखिरी रास्ता

By Twinkle Chaturvedi On June 25th, 2022
कप्तान बनते ही रोहित शर्मा ने बंद कर दिए इस दिग्गज खिलाड़ी के लिए सभी दरवाजे, अब संन्यास ही बचा हैं आखिरी रास्ता

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) कितने प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, हम सब जानते हैं। हिटमैन अपने अकेले के दम पर टीम को संभालने की काबिलियत रखते हैं। कुछ ही महीने पहले विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित को टीनों प्रारूपों में भारत का कप्तान चुना गया हैं। रोहित शर्मा अब टी-20 विश्व कप (T20 WORLD CUP)  में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।

कप्तान बनते ही रोहित ने टीम में काफी ज्यादा बदलाव करते नजर आए हैं। रोहित युवाओं पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं जिससे कई सीनियर खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं मिल पा रही हैं। यह खिलाड़ी काफी लंबे समय से टीम से बाहर हैं, लेकिन अब ये खिलाड़ी जल्द रिटायरमेंट का प्लान बना सकता हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो खिलाड़ी-

जल्द संन्यास लेगा ये दिग्गज बल्लेबाज

रोहित शर्मा (ROHIT SHAMRA) एक अच्छे कप्तान होने से पहले एक धाकड़ और शानदार बल्लेबाज हैं। उनकी कमाल की बल्लेबाजी ने बहुतों का करियर खत्म कर दिया हैं। रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में 3 डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड है, अब तक कोई भी बल्लेबाज यहां तक नहीं पहुंच पाया हैं।  रोहित को टेस्ट प्रारूप के लिए अच्छा नहीं माना जाता था।

लेकिन पिछले कुछ सालों से रोहित शर्मा ने यहां भी अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया हैं। रोहित शर्मा तीनों प्रारूपों में भारत के लिए ओपनिंग करते नजर आते हैं। रोहित के टेस्ट में भी ओपनिंग करने से खिलाड़ी मुरली विजय (MURLI VIJAY) का करियर संकट में आ चुका हैं। मुरली विजय करीब साल 2018 से टीम से बाहर हैं।

दिसंबर 2018 में उन्होने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। अब भारत के लिए शुभमन गिल (SHUBMAN GILL), केएल राहुल (KL RAHUL) और मयंक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) टेस्ट में प्रदर्शन करते नजर आते हैं। जिससे मुरली विजय की टीम में वापसी मुश्किल हो गई हैं। मुरली विजय जल्द ही संन्यास की खबर सुना सकते हैं।

भारतीय टीम में ऐसा रहा हैं मुरली विजय का प्रदर्शन

मुरली विजय (MURLI VIJAY) ने भारत (INDIA) के लिए टेस्ट क्रिकेट में कुल 61 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने कुल 3982 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में मुरली विजय के नाम 12 शतक भी शामिल हैं। वनडे और टी-20 मैच में मुरली विजय को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। साल 2018 में उन्होने आखिरी टेस्ट मैच खेला था।

आज भारतीय टीम कमाल के युवा बल्लेबाजों से घिरी हुई हैं। जो टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। शुभमन गिल, केएल राहुल और मयंक अग्रवाल के रूप में भारत का भविष्य उज्जवल हैं। ऐसे में मुरली विजय को मौके मिलते दिखाई नहीं दे रहे हैं।

Tags: केएल राहुल, भारतीय क्रिकेट टीम, मुरली विजय, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल,
Exit mobile version