Mumbai Indians ने आईपीएल 2023 से पहले टीम में किया बड़ा बदलाव, मार्क बाउचर को बनाया अपना हेड कोच

By Satyodaya On September 16th, 2022
Mumbai Indians ने आईपीएल 2023 से पहले टीम में किया बड़ा बदलाव, मार्क बाउचर को बनाया अपना हेड कोच

आईपीएल से पहले ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने बड़ा बदलाव करके वर्ल्ड वर्ल्ड क्रिकेट के एक दिग्गज क्रिकेटर को अपना हेड कोच के तौर पर चुन लिया है जिसको टीम ने अपना हेड को चुना है वह कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया को जख्म भी दे चुका है वह भी इंटरनेशनल क्रिकेट में। आपको ज्ञात होगा कि मुंबई इंडियंस ने दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज और साउथ अफ्रीका के मौजूदा हेड कोच मार्क बाउचर को अपनी टीम में शामिल किया है और टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी उनको सौंपी है।

महेला जयवर्धने को करेंगे रिप्लेस

मार्क बाउचर मुंबई इंडियंस की टीम के हेड कोच के तौर पर श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धने को रिप्लेस करने वाले हैं ज्ञात हो कि आईपीएल चैंपियन सुपर इंडियन की टीम 5 बार जीत चुकी है दो बार प्लेऑफ में जगह नहीं बनाई पाई थी आई पी एल 2022 में मुंबई इंडियंस की टीम 14 मैचों में केवल 4 मैच ही जीत पाई जबकि 10 मैचों में उसे हार देखनी पड़ी पॉइंट टेबल में मुंबई इंडियंस की टीम आखिरी नंबर पर थी।

मार्क बाउचर ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर इसमें मार्क बाउचर का नाम शामिल है हर साल की शुरुआत में जब भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका का दौरा किया था तब मार्क बाउचर की कोचिंग में ही दक्षिण अफ्रीका टीम भारत को टेस्ट और वनडे सीरीज में मात दी थी इस सीरीज में ही विराट कोहली ने टेस्ट कप्तानी छोड़ी थी।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने मार्क बाउचर को दक्षिणी अफ्रीकी टीम का 2019 में खोज बनाया था बाउचर की कोचिंग में साउथ अफ्रीका की टीम ने 11 टेस्ट 12 वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मैच में जीत हासिल की थी।

इसे भी पढ़ें-INDA vs NZA: लगातार नजरअंदाज हो रहे संजू सैमसन को अचानक मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब इंडिया-ए के कप्तान बन मचाएंगे तहलका

Tags: आईपीएल, मार्क बाउचर, मुंबई इंडियस,